ED ने अंबा प्रसाद के मोबाइल फोन से निकाला डाटा, आज फिर होगी पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2024

रांची : बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से सोमवार को ईडी ने रांची स्थित ऑफिस में पूछताछ की। अंबा दोपहर तीन बजे करीब ईडी ऑफिस पहुंची थी और रात साढ़े आठ बजे तक उनसे पूछताछ की गई। मंगलवार को ईडी के अधिकारी अंबा से फिर पूछताछ करेगी।
इससे पहले अंबा को चार अप्रैल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वो पेश नहीं हुई। दूसरे समन पर वो सोमवार को पूछताछ के लिए हाजिर हुई। अंबा के भाई से भी ईडी ने सोमवार को पूछताछ की थी। अंबा के पिता योगेंद्र साव से ईडी तीन अप्रैल को पूछताछ कर चुकी है।
ईडी के अधिकारी अंबा , उनके पिता और भाई से अवैध बालू खनन, जमीन हड़पने और लेवी के आरोप को लेकर पूछताछ की है। 12 मार्च को अंबा और उनके करीबियों के 20 ठिकानों पर ईडी ने रेड की थी, इस दौरान इस मामले में ईडी को कई साक्ष्य और कागजात मिले थे। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को बैंकों के फर्जी मुहर, डायरियां, रसीदें मिली थी। ईडी की टीम अंबा का मोबाइल और एक संदूक भी लेकर गई थी जो बॉयोमैट्रिक था। ईडी ने अंबा के मोबाइल का डाटा निकाला है। संदूक में मिले कागजात को लेकर भी अंबा और उनके पिता से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की है। मंगलवार को ईडी की टीम ने अंबा को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने होटवार जेल में की मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now