बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पानी मांगने पर पेशाब पिलाया; RJD विधायक की JDU नेता से बर्बरता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 14, 2025

JDU neta ki pitai

पूर्णिया के बायसी से राजद विधायक रूकनुद्दीन अहमद पर जदयू नेता को अगवा कर बेरहमी से पीटवे का आरोप लगा है। पीड़ित जदयू नेता रेहान फैजल की ओर से बायसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित जदयू नेता का आरोप है कि विधायक ने कथित रूप से किसी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। साथ ही अपने सगे- संबंधियों के नाम से मनरेगा जॉब कार्ड बना रखा है।

जिसका जदयू नेता विरोध कर रहे थे। इस बात से विधायक उनसे नाराज चल रहे थे। बुधवार शाम को जमीन के स्वामी के बुलावे पर बैरिया बाजार गए थे। जहां से विधायक ने अपने गुंडों के सहारे उन्हें अगवा करवाया और फिर आवास पर ले जाकर बेरहमी से मारापीटा। यही नहीं पानी मांगने पर उन्हें पेशाब पिलाया गया। ग्रामीणों और परिजनों के हस्तक्षेप के बाद जदयू नेता की जान बच सकी।

रणवीर अल्लाहबादिया के अश्लील कमेंट पर फूटा पंकज त्रिपाठी का गुस्सा, कहा- मनोरंजन के नाम पर कुछ भी…

See also  तेजस्वी को CM फेस बना MGB ने NDA की राह आसान कर दी, ऐसा क्यों बोल रहे BJP नेता

घायल रेहान फैजल बायसी के प्रखंड जदयू के उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं। उनका जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि विधायक अहमद एवं जदयू नेता के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विधायक ने अपने गांव बैरिया बाजार से जदयू नेता को पहले तो अगवा करवा कर अपने आवास बुलवाया फिर बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह जदयू नेता विधायक के चंगुल से बाहर आए। जिसके बाद उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

बायसी के एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि थाने में एक व्यक्ति को अगवा कर विधायक की ओर से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें विधायक, उनके भाई और अन्य चार- पांच लोगों पर नामजद आरोप लगाया गया है। घायल व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मारपीट में व्यक्ति का हाथ- पैर टूट गया है।

अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद ही घायल के बारे में कुछ कहा जा सकता है। इधर मारपीट मामले में ही बैरिया से कुछ और आवेदन थाना में दिया गया है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। वहीं इस मामले पर राजद विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि मेरी छवि को धूमिल करने के लिए जदयू के नेता शाहिद रजा ऐसा काम करवा रहा है।

See also  चुनाव के बीच JMM को बड़ा झटका, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी BJP में शामिल

सीएम हाउस में होती थी किडनैपिंग की डील; साले सुभाष यादव का लालू पर गंभीर आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now