घूसखोर CI और अमीन को ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, रजिस्टर-2 के नाम पर ले रहा था रिश्वत

रांची : राजधानी रांची में रजिस्टर-2 के नाम पर रिश्वत ले रहे सीआई और अमीन को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को रांची एसीबी की टीम ने अनगड़ा अंचल के सीआई कुलदीप साहू और प्राइवेट अमीन प्रभु पाहन को गिरफ्तार किया। वादी मनोज मुंडा की शिकायत पर एसीबी की टीम ने पूरी कार्रवाई की है।
मनोज मुंडा ने एसीबी को शिकायत करते हुए कहा था कि 26 एकड़ 52 डिसमिल जमीन जिसका रजिस्टर-2 में प्लॉट चढ़ाने के लिए 16 सितंबर 2023 को आवेदन अनगड़ा अंचल में दिया था। जब वो सीआई कुलदीप साहू से मिले तो उन्होने एक हजार प्रति डिसमिल खर्चा लगता है, तुम ऐसा करो कि जो जरूरी प्लॉट है उसी का काम करवाओ।इस पर दो प्लॉट ऑनलाइन चढ़वाने के बारे में बोलने पर सीआई ने तुमको आठ सौ प्रति डिसमिल के हिसाब से एक लाख चालीस हजार होता है, तो तुम एक लाख रूपया दे दो, कुछ समय चाहिए तो दे रहे है, और 20 से 25 हजार में काम नही होगा ।जबकि मनोज मुंडा रिश्वत देकर काम नही कराना चाहते थे।

See also  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाः जामताड़ा आधे अधिक लाभुकों के आवेदन में गड़बड़ी, फर्जी आवेदकों से वसूली जाएगी राशि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now