चेशायर होम जमीन घोटालाः ED ने धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई को जारी किया समन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2026

चेशायर होम जमीन घोटालाः ED ने धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई को जारी किया समन

रांचीः चेशायर होम रोड स्थित भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉंड्रिंग केस में ED की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। ED ने इस केस में धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई समेत पांच अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।एजेंसी ने उक्त सभी लोगों को समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई जामिनी नाम की कंपनी में महत्वपूर्ण पदों पर हैं या रह चुके हैं। जामिनी कंपनी का जुड़ाव और वित्तीय लेनदेन प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव से है और उस कंपनी में पुनीत भार्गव के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर हुए हैं।
मामले में अबतक कई अहम खुलासे
भूमि घोटाले से शुरू हुए इस केस की जांच में अब तक कई अहम खुलासे हुए हैं। ED ने इस मामले में कांड संख्या 5/2023 दर्ज की है। इस केस में शहर के चर्चित बिल्डर विष्णु अग्रवाल और प्रेम प्रकाश समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस केस के सभी आरोपी फिलहाल बेल पर हैं लेकिन ED की ओर से इस केस से जुड़े पांच लोगों को समन किए जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एजेंसी को कोई ठोस सबूत मिले हैं जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

See also  झारखंड में शीतलहर का असर, राजधानी में नहीं निलकी धूप, मैक्लुस्कीगंज में पारा 01 डिग्री तक पहुंचा, बारिश के आसार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now