मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाः जामताड़ा आधे अधिक लाभुकों के आवेदन में गड़बड़ी, फर्जी आवेदकों से वसूली जाएगी राशि

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

रांचीः मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी की खबरें राज्य के अलग अलग जिलों से आ रही है। बड़े पैमाने में फर्जी आवेदकों ने गड़बड़ी कर योजना के लाभ उठाए है। जामताड़ा जिला में आधे से अधिक महिलाओं के आवेदन में गड़बड़ी पाई गई है।

PLFI के दो गुटों में गोलीबारी, दो उग्रवादियों की मौत, पुलिस ने हथियार किया बरामद
जामताड़ा में पारा शिक्षक, होमगार्ड, मानदेय कर्मी, ठेका व आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से योजना का लाभ लिया है। जिले में मंईयां सम्मान योजना की 61 हजार लाभुक हैं। सत्यापन में 36 हजार लाभुकों के आवेदन में गड़बड़ी पाई गई है। अपात्र लाभुकों की छटनी का काम जारी है। पूरे जिले में सत्यापन का काम किया जा रहा है। अबतक सात प्रखंडों में सत्यापन के बाद 482 फर्जी लाभुकों की छटंनी की गई है। सूची में उनके नामों की छटनी के साथ उनसे 36.15 लाख रुपए वसूली भी की जाएगी।

See also  जामताड़ा में चावल तस्करी का भंडाफोड़, रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश लिखे बोरे में हो रहा था पैक, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश

ACB ने मुखिया को घूस लेते किया गिरफ्तार, PM आवास के नाम पर ले रहा था रिश्वत
फर्जीवाड़ा करने वाले लाभुकों से वसूली के लिए बैंकों को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है। जामताड़ा के अंचल अधिकारी अविश्वर सोरेन के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की जांच में गड़बड़ियां पाई गई है। अबतक करीब 500 लाभुकों की छंटनी की जा चुकी है। अन्य अपात्र लाभुकों की छंटनी के लिए सूची तैयार की जा रही है। जिले के सात प्रखंडों में चिन्ह्रित 482 फर्जी लाभुकों से रुपये वसूली का निर्देश जारी हो गया है। नाला प्रखंड में 84, नारायणपुर में 50, कुंडहित में 61, फतेहपुर में 75, जामताड़ा शहरी में 22, जामताड़ा ग्रामीण में 100, करमाटांड में 90 आवेदन में गड़बड़ी पाई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now