झारखंड में ED ने एक बार फिर दी दस्तक, जमीन घोटाले में बोकारो में दी दबिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

झारखंड में ED की दबिशः

रांचीः झारखंड में ईडी ने एक बार फिर से दस्तक दी है। जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम बोकारो में छापेमारी कर रही है। चास इलाके में कई जगहों पर ईडी की रेड चल रही है।

अरवल SP डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किशनगंज में पोस्टिंग के दौरान हुई घटना से जुड़ा है मामला
तेतुलिया वन भूमि मामले को लेकर ईडी कार्रवाई चल रही है। महाप्रबंधक एके सिंह के दफ्तर में जांच हो रही है। एनओसी के लिए डीएफओ लगातार पत्राचार कर रहे थे।बोकारो स्टील के नगर सेवा भवन विभाग के अभिलेख एवं आवंटन विभाग महाप्रबंधक ए के सिंह के कार्यालय में साथ अभिलेख एवं आवंटन विभाग के अधिकारी कागजातों को खंगालने का काम कर रहे हैं। एक टीम चास के राणा प्रताप नगर में महेश नागिया के यहां लगातार पूछताछ कर रही है। तेतुलिया वन भूमि को तत्कालीन बिहार सरकार ने अधिग्रहित कर बोकारो स्टील को देने का काम किया था जिस जमीन को बोकारो स्टील के द्वारा जमीन माफियाओं को एनओसी दे दिया गया। जबकि नए सर्वे में उक्त वन भूमि बोकारो स्टील की बताई गई थी। जिसे बाद में गड़बड़ी कर जमीन कारोबारी के द्वारा अपना बता करा लिया गया।

See also  झारखंड अलकतरा घोटाले में 29 साल के बाद आया फैसला, 4 दोषी करार, 3-3 साल की सजा

 

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए झारखंड सरकार ने भेजे अनुराग गुप्ता सहित 10 अफसरों के नाम, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
बता दें कि ईडी ने इससे पहले जमीन घोटाला मामले में अप्रैल महीने में बिहार-झारखंड के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में कई तरह की डिजिटल एविडेंस और घोटाले से सम्बंधित कागजात बरामद किए गए थे। राजधानी रांची में राजवीर कंस्ट्रक्शन के संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की गई तो वहीं बोकारो में DC ऑफिस, चास CO कार्यालय में भी ED ने दबिश दी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now