By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: ED के गवाह को समझौते का दवाब, पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही देने की धमकी, अवैध खनन मामले में एक गवाह पहले ही मुकर चुका है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | ED के गवाह को समझौते का दवाब, पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही देने की धमकी, अवैध खनन मामले में एक गवाह पहले ही मुकर चुका है

ED के गवाह को समझौते का दवाब, पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही देने की धमकी, अवैध खनन मामले में एक गवाह पहले ही मुकर चुका है

livedainik
May 12, 2024 10:36 AM
By livedainik
2 years ago
Share
ED के गवाह को समझौते का दवाब, पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही देने की धमकी, अवैध खनन मामले में एक गवाह पहले ही मुकर चुका है
SHARE

रांची: साहिबगंज में 1250 करोड़ रूपये के अवैध पत्थर खनन मामले में मनी लाउंड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी के दूसरे गवाह विनोद जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विनोद जायसवाल ने इसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय को जानकारी दी है। उन्होने आरोप लगाया कि आरोपी पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही देने का उनपर दवाब बनाया जा रहा है।

Arvind Kejriwalऔर Tejashwi Yadav करेंगे कल्पना सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा
अवैध खनन मामले में एक गवाह विजय हांसदा पहले ही गवाही से मुकर चुका है। अब दूसरे गवाह विनोद जायसवाल पर दवाब बनाया जा रहा है। विनोद जायसवाल ने ईडी को जानकारी देते हुए बताया कि साहिबगंज के मंडरो प्रखंड के मुंडली मौजा में उनका नेहा स्टोन वर्क्स नाम से क्रशर प्लांट हैै। क्रशर संचालन के लिए एनजीटी के मापदंडों को पूरा करने के बाद ही प्रदूषण विभाग ने उन्हे चार मार्च 2024 को क्रशर संचालन की अनुमति दी थी। इसकी समाप्ति की अवधि 31 मई 2025 है। इसका पिछले एक हफ्ते से ट्राइल चल रहा था। इसी बीच 8 मई को सदर एसडीएम अंगारनाथ स्वर्णकार, मंडरो अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत और मिर्जा चौकी थानेदार रोहित कुमार उनके क्रशर प्लांट में पहुंचे। उन्होने क्रशर जांच की बात कही।

विनोद जायसवाल ने आरोप लगाया कि क्रशर प्लांट पहुंचने के बाद सदर एसडीएम अंगारनाथ स्वर्णकार उनका हाथ पकड़कर किनारे ले गये और धमकी देते हुए कहा कि पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही देनी होगी। विनोद ने बताया कि जब उसने इससे इंकार किया तो एसडीएम ने धमकी दी और अर्मायादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उनका क्रशर मशीन सील कर दिया और चौकी थाने में झूठा आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कर दी।

- Advertisement -
LD-advertisement

इस मामले में एसडीएम अंगारनाथ स्वर्णकार ने बताया कि विनोद जायसवाल द्वारा लगाया गया आरोप झूठा और निराधार है। विनोद जायसवाल सहित अन्य क्रशर प्लांट की जांच की गई और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। जांच रिपोर्ट में क्रशर संचालक का हस्ताक्षर भी कराया गया है। जांच में पाया गया कि वहां व्यापक पैमाने पर अनियमितता हुई है। उत्खनित पत्थर और स्टोन चिप्स को बिना ढके खुले में रखा गया था। इसके चलते उक्त क्रशर के संचालन से उठने वाली धूलकणों से मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। इसी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -
royal-soler-new

बाबूलाल ने सरकार को घेरा

ईडी के गवाह को मिली धमकी के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा है कि राजधानी रॉंची के बिरसा मुंडा जेल से न सिर्फ़ सरकार चलवायी जा रही है बल्कि मनी लॉड्रिंग के मुक़दमों में सजा से बचने हेतु गवाही से मुकरने के लिये गवाहों को प्रलोभन देने, धमकाने और नहीं मानने पर अफ़सरों के माध्यम उन गवाहों को तंग-तबाह करने का अभियान चलाया जा रहा है।
पूरे जेल पर जेल प्रशासन का नहीं बल्कि मनी लॉंड्रिंग में जेल में बंद हेमंत सोरेन जी के दलालों का समानांतर सिक्का चलता है। मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी, इसका संज्ञान लीजिये।जेल से चल रही गवाहों को प्रभावित करने वाले ऐसी कार्यों की जॉंच करा कर दोषी अफ़सरों पर कारवाई कीजिये। वरना अगर बड़ी एजेंसियों की जॉंच हुई तो जॉंच की आँच से आप भी नहीं बच पायेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article eci चुनाव आयोग क्यों नहीं करता हर चरण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस? देश भर के पत्रकार संगठनों ने पूछा सवाल, लिखी ईसीआई को चिट्ठी
Next Article Ranchi का शातिर चोरः गैस कटर से काटकर मोबाइल दुकान में कर ली 30 लाख की चोरी Ranchi का शातिर चोरः गैस कटर से काटकर मोबाइल दुकान में कर ली 30 लाख की चोरी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार
  • बिहार में शिक्षा विभाग का कर्मचारी निकला धनकुबेर,घर से 47.5 लाख रुपये कैश बरामद
  • होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता
  • भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे से पड़ा,पहले किन-किन देशों में देगा दिखाई
  • निशांत कुमार की राजनीति में होगी ग्रैंड एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे का JDU से राज्यसभा भेजा जाना तय!
  • धनबाद में वनांचल एक्सप्रेस की थर्ड AC बोगी में युवती से छेड़खानी, आरोपी फरार
  • सरायकेला में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर सात राउंड फायरिंग, कुख्यात अपराधी के शूटर को मारी गोली
  • रांची में होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए पनीर और मिठाइयों के सैंपल

You Might Also Like

Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा की छुट्टी तय,देखें फुल लिस्ट

Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार

26 minutes ago
बिहार में शिक्षा विभाग का कर्मचारी निकला धनकुबेर,घर से 47.5 लाख रुपये कैश बरामद

बिहार में शिक्षा विभाग का कर्मचारी निकला धनकुबेर,घर से 47.5 लाख रुपये कैश बरामद

27 minutes ago
होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता

होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता

28 minutes ago
भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, सूतक काल हुआ शुरू

भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे से पड़ा,पहले किन-किन देशों में देगा दिखाई

28 minutes ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?