रील की जानलेवा सनक, महिला ने साड़ी में लगा ली आग, जलते पल्लू संग किया डांस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2025

रील की जानलेवा सनक, महिला ने साड़ी में लगा ली आग, जलते पल्लू संग किया डांस

डेस्कः सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में एक से बढ़कर एक जानलेवा स्टंट किये जा रहे है, जान पर खेलकर अलग-अलग तरह से वीडियो शूट किये जा रहे है। रील के जानलेवा सनक का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला वायरल होने के चक्कर में अपने साड़ी में आग लगा लेती है।

नाबालिग लड़कियों से जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापेमारी कर 5 महिला समेत 14 को किया अरेस्ट
जलते पल्लू के साथ डांस (viral dance reels)
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपनी साड़ी के पल्लू में आग लगाकर डांस कर रही है। जलती लपटों के बीच वह कदम से कदम मिलाकर डांस मूव्स कर रही है, मानो यह कोई सामान्य एक्ट हो। पास खड़ा एक व्यक्ति इस खतरनाक करतब को कैमरे में कैद कर रहा है, बिना यह सोचे कि यह महिला और उसके आसपास मौजूद लोगों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।

See also  बिहार में डंडे से पीट-पीट कर 2 लोगों को मार डाला, मची सनसनी

प्रिंस खान गैंग में हो गई टूट, मेजर ने कहा-हमारा कोई संबंध नहीं, जिसमें दम होगा वह राज करेगा
सोशल मीडिया पर बवाल (saree fire dance)
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @more_fun_007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। एक यूज़र ने लिखा, ऐसी हरकत कौन करता है भाई? दूसरे ने कमेंट किया, लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान से खेल रहे हैं। वहीं एक अन्य ने कहा, आजकल के रीलबाज अपना आपा खो चुके हैं।

 


क्रिकेटर रिंकू सिंह को शादी से पहले होने वाली सांसद पत्नी ने दिया सरप्राइज, मैच प्रैक्टिस के बीच ग्राउंड पर पहुंचीं
क्यों है यह खतरनाक (dangerous stunt for likes)
ऐसे स्टंट न केवल खुद के लिए बल्कि आसपास मौजूद लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। एक छोटी सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती है।यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि सोशल मीडिया का अंधा पीछा करना कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है।

See also  पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, डायरेक्टर को आया ईमेल,मचा हड़कंप

साउथ कोरिया में चल रही भोजपुरी क्लास, ‘का हो, का हाल बा’ वाला VIDEO कर देगा दिल को खुश
वायरल डांस वीडियो का बढ़ता क्रेज (Viral Video Dance)
डांस वीडियो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट में से एक हैं, लेकिन जब मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा को ताक पर रख दिया जाता है, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। सवाल यह है कि क्या थोड़े से लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now