निरसा विधायक अरूप चटर्जी की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, NH-19 पर बड़ा हादसा टला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 26, 2026

बाल-बाल बचे निरसा

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निरसा विधायक Arup Chatterjee सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। इस हादसे में उनकी स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि विधायक, उनके चालक और बॉडीगार्ड पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे निरसा हटिया मोड़ स्थित एनएच-19 पर हुई। जानकारी के अनुसार विधायक अरूप चटर्जी अपने राजा कोलियरी स्थित आवास से निरसा पार्टी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान हटिया मोड़ पर उनकी स्कॉर्पियो जैसे ही एनएच-19 की ओर मुड़ी, तभी पश्चिम बंगाल नंबर WB-57Q-9700 का एक टैंकर अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे स्कॉर्पियो का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में समर्थक तथा स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। हालांकि विधायक ने स्वयं लोगों को शांत कराया और स्थिति को संभाला।

See also  जयराम महतो की जनता दरबार के दौरान तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द, वोमेटिंग और सिर दर्द की शिकायत के बाद बेड रेस्ट पर

दुर्घटना के बाद टैंकर को पकड़कर निरसा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक बबलू सहानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चालक ने पुलिस को बताया कि वह मालदा से एथनॉल लोड करने के लिए निरसा के तेतुलिया स्थित अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड जा रहा था। हटिया मोड़ पर अधिक भीड़ होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

इस घटना पर विधायक अरूप चटर्जी ने कहा, “ईश्वर की कृपा से बड़ा हादसा टल गया। मुझे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है, सिर्फ वाहन को नुकसान पहुंचा है।”

विधायक के सुरक्षित रहने की खबर मिलते ही समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now