पटना में होलिका दहन की रात दो गुटों में झड़प के बाद फायरिंग, महिला को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2025

पटना में होलिका दहन की रात दो गुटों में झड़प के बाद फायरिंग, महिला को लगी गोली

पटनाः पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी में गुरूवार देर रात होलिका दहल के दिन दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान पथराव और गोली चलने की बात सामने आई है। इस गोलीबारी के दौरान सड़क से गुजर रही महिला को गोली लग गई। जख्मी हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

नेहा राठौर को मिली जान से मारने की धमकी, भोजपुरी लोकगायिका ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, मलाही पकड़ी में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान कुछ लोग और मौके पर पहुंच गये। इसी बीच मारपीट के दौरान ही एक शख्स ने गोली चला दी और सब्जी बेचकर वहां से गुजर रही महिला को गोली लग गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

See also  धनबाद के सांसद प्रतिनिधि पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 6 हिरासत में, आपत्तिजनक सामान बरामद
गोली लगने की सूचना के बाद लोग भड़क गए और गुस्से में पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now