नाबालिग लड़कियों से जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापेमारी कर 5 महिला समेत 14 को किया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2025

नाबालिग लड़कियों से जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापेमारी कर 5 महिला समेत 14 को किया अरेस्ट

डेस्कः पूर्णिया के हरदा बाजार में चल रहे रेडलाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने छापेमारी कर पटना, मुजफ्फरपुर और हरदा बाजार की तीन नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया और 5 महिला दलाल समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

होटल में युवक ने कर दी कॉलगर्ल की डिमांड, लड़की नहीं मिली तो चला दी गोली
एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि नया सवेरा एनजीओ के कमल क्षेत्री को गुप्त सूचना मिली थी कि हरदा बाजार चौक स्थित चकलाघर में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो वहां से 3 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। गिरफ्तार महिला दलालों में मुन्नी खातून, समीरा खातून, शाहिदा खातून, काजल खातून और वर्षा खातून शामिल हैं।

प्रिंस खान गैंग में हो गई टूट, मेजर ने कहा-हमारा कोई संबंध नहीं, जिसमें दम होगा वह राज करेगा
रेडलाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार मामले में अन्य आरोपियों में मधेपुरा के मुरलीगंज गौशाला चौक निवासी मो. शमीम अहमद, कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के टिकटिकीपाड़ा निवासी नजरूल हक, कटिहार जिले के पोठिया सिमरिया निवासी शिवम कुमार, सुनील कुमार, कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर आमटोला निवासी मो. महबूब, हरदा बाजार के रवि आलम, शंभू आलम, संजय साह व कटिहार पोठिया थाना क्षेत्र के मनीष कुमार शामिल है। पुलिस ने चकलाघर से 12 पैकेट कंडोम, 6 मोबाइल और 6200 कैश बरामद किया है।

See also  सेक्स रैकेट को लेकर होटल में छापेमारी, कोचिंग ड्रेस पहने एक युवती सहित 5 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now