साउथ कोरिया में चल रही भोजपुरी क्लास, ‘का हो, का हाल बा’ वाला VIDEO कर देगा दिल को खुश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2025

साउथ कोरिया में चल रही भोजपुरी क्लास, 'का हो, का हाल बा' वाला VIDEO कर देगा दिल को खुश

डेस्कः सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो है दक्षिण कोरिया का, जहां पर एक कंटेंट क्रिएटर कोरियाई छात्रों को भोजपुरी बोलना सिखा रहे हैं। इस कंटेंट क्रिएटर का नाम है येचान सी ली। वह क्लास में बेहद मजाकिया अंदाज में छात्रों से बातें करते हुए उन्हें भोजपुरी सिखा रहे हैं। येचान ली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

होटल में युवक ने कर दी कॉलगर्ल की डिमांड, लड़की नहीं मिली तो चला दी गोली
कॉपी करते हैं भोजपुरी का अंदाज
वीडियो की शुरुआत में टीचर ली क्लास में भारत में भोजपुरी में होने वाली बातचीत के अंदाज के बारे में बताते हैं। वह कहते हैं कि भारत में चार बेसिक तरीके हैं बातचीत के। जब हम पहली बार किसी से मिलते हैं तो हम हैलो नहीं कहते हैं, बल्कि कहते हैं, ‘का हो’? इसके बाद क्लास में बैठे सभी लोग उसकी बातों को दोहराते जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yechan C. Lee (@40kahani)

क्रिकेटर रिंकू सिंह को शादी से पहले होने वाली सांसद पत्नी ने दिया सरप्राइज, मैच प्रैक्टिस के बीच ग्राउंड पर पहुंचीं
दिलचस्प बात यह है कि यह लोग सिर्फ भोजपुरी के शब्दों ही नहीं, बल्कि भोजपुरी बोलने के अंदाज को भी कॉपी करते हैं। इसके बाद ली क्लास को सिखाते हुए कहते हैं, इसी तरह हाल-चाल पूछने के लिए कहा जाता है, ‘का हाल बा?’ अगर आपसे कोई यह पूछे तो उसके जवाब में कहना है, ‘ठीक बा’। इसी तरह विदाई के वक्त हम कहते हैं खुश रहो। वहां मौजूद लोग भी टीचर की बातें इसी तरह से दुहराते हैं।

See also  झारखंड के सरकारी अस्पताल में संवेदनहीनता की हदें हुई पार, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के लिए नहीं खोला OT का दरवाजा, मंत्री ने लिया संज्ञान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now