Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | चैंबर ऑफ कामर्स के स्थापना दिवस पर कोडरमा में व्यापारियों के साथ चैंबर अध्यक्ष ने की बैठक, व्यापारियों की समस्या पर हुई चर्चा

चैंबर ऑफ कामर्स के स्थापना दिवस पर कोडरमा में व्यापारियों के साथ चैंबर अध्यक्ष ने की बैठक, व्यापारियों की समस्या पर हुई चर्चा

Prashant Singh
January 30, 2024 7:59 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
kodarma chamber
SHARE

कोडरमा : जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन में आज झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री और उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा शामिल हुए। इस दौरान कोडरमा चैंबर के अध्यक्ष प्रदीप केडिया, महासचिव रामरतन महर्षि और अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को चैंबर अध्यक्ष ने फेडरेशन का पिन लगाकर पदग्रहण समारोह की शुरूआत की। अपने संबोधन के दौरान चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने फेडरेशन द्वारा वर्तमान में किये जा रहे प्रयासों से सभा को अवगत कराया और जिले के व्यापारियों से फेडरेशन द्वारा गठित 82 उप समितियों के चेयरमैन से सहयोग लेने की अपील की। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कोडरमा जिले के व्यापारियों को अधिकाधिक संख्या में फेडरेशन चैंबर की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी कहा कि जिले के व्यापारी जब भी रांची आयें, चैंबर भवन में जरूर आयें। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने झारखण्ड चैंबर के द्वारा की जा रही वर्तमान कार्याें के प्रगति की भी जानकारी दी। यह भी कहा कि भवन नियमितीकरण योजना का प्रारूप तैयार होना, होल्डिंग टैक्स की दरों में संतोषजनक कमी होना और राइस मिलर्स के इंसेंटिव दर में वृद्धि, चैंबर और राज्य सरकार के आपसी समन्वय का ही प्रतिफल है। व्यापार जगत की कुछ अन्य समस्याओं पर हमारे कई अन्य प्रयास पाइपलाइन में हैं।

See also  नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, 2 किलोमीटर तक बहने के बाद ग्रामीणों ने ऐसे किया रेस्क्यू

kodarma

सभा के दौरान जिले के विकास में बाधक नीतियों से और स्थानीय समस्याओं से व्यापारियों ने चैंबर अध्यक्ष को अवगत कराया जिसपर उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया। कोडरमा चैंबर के महासचिव रामरतन महर्षि ने जिले में ईएसआईसी अस्पताल स्थापित कराने को जरूरी बताया जिसपर चैंबर अध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की बात कही।

उक्त जानकारी चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से संभव हो, इस उद्देश्य से फेडरेशन द्वारा राज्यस्तरीय दौरों का आयोजन किया जा रहा है। जल्द ही अन्य जिलों का दौरा करके व्यापारियों की समस्याओं को जानने और उनका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

आज की बैठक में कोडरमा चैंबर के कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ, सह सचिव प्रदीप हिसारिया, सदस्य अमरजीत सिंह छाबडा, श्यामसुंदर माहेश्वरी, जगदीश लाल अजमानी, संजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, दीपक सिंघानिया, प्रिंस अग्रवाल, बीके बरनवाल, रमेश कंदोई, कुलदीप साबू, प्रदीप भारद्वाज, हिमांशु केडिया, गौरव महेश्वरी, अमित केडिया, मुकेश प्रसाद के अलावा जिले के सैकडों व्यापारी उपस्थित थे।

See also  कोडरमा में हाथियों का आतंक, युवक को पटककर मार डाला, कई घरों को तोड़ा,ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article chandigarh mayor election कम वोट फिर भी जीत गया बीजेपी का मेयर कैंडिटेड, विपक्ष ने कहा बीजेपी लोकतंत्र की कर दी हत्या
Next Article vidhansabha 9 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, 16 फरवरी को पेश होगा बजट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

कोडरमा के तिलैया डैम में डूबने से अभियंता की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था बोधगया का युवक

कोडरमा के तिलैया डैम में डूबने से अभियंता की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था बोधगया का युवक

4 days ago
हटिया-पटना कोसी एक्सप्रेस के डब्बों में लगी आग, दो कोच के निचले हिस्से से निकला धुआं

हटिया-पटना कोसी एक्सप्रेस के डब्बों में लगी आग, दो कोच के निचले हिस्से से निकला धुआं

5 days ago
कोडरमा विधायक के चालक की जमीन विवाद में हत्या, मृतक राजकुमार का शव देखकर फूट-फूट कर रोई नीरा यादव

कोडरमा विधायक के चालक की जमीन विवाद में हत्या, मृतक राजकुमार का शव देखकर फूट-फूट कर रोई नीरा यादव

5 days ago
हजारीबाग में बिजली विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

हजारीबाग में बिजली विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

3 weeks ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?