कोडरमा में नाबालिग से कथित यौन शोषण के मामले में नया मोड़, पीड़िता ने मेडिकल कराने से किया इंकार, जेल में बंद आरोपी सिविल सर्जन की तबीयत बिगड़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2026

कोडरमा में नाबालिग से कथित यौन शोषण के मामले में नया मोड़, पीड़िता ने मेडिकल कराने से किया इंकार, जेल में बंद आरोपी सिविल सर्जन की तबीयत बिगड़ी

DESK: कोडरमा में नाबालिग से कथित यौन शोषण के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले की पीड़िता और उसके परिजनों ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है। वहीं, न्यायिक हिरासत में जेल में बंद कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द की शिकायत के बाद सिविल सर्जन अनिल कुमार को सदर अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

इधर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कोडरमा मंडल कारा के जेल अधीक्षक राज मोहन राजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. फरहाना के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम डॉ. अनिल कुमार की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल, डॉ. अनिल कुमार न्यायिक हिरासत में
सदर अस्पताल में भर्ती हैं।

See also  पलामू में डागरा पुलिस पैकेट में तैनात सैप जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now