कोडरमा में छात्रों ने निकाल पैदल मार्च, 10 शिक्षकों के भरोसे 2540 विद्यार्थी, कई विषयों के लिए एक भी शिक्षक नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2026

कोडरमा में छात्रों ने निकाल पैदल मार्च, 10 शिक्षकों के भरोसे 2540 विद्यार्थी, कई विषयों के लिए एक भी शिक्षक नहीं

कोडरमाः स्कूल में शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान राज्य संपोषित-2 उवि, बासोडीह के विद्यार्थी नाराज हैं। उनका आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। करीब 1000 विद्यार्थियों ने मांगों को लेकर विद्यालय परिसर से प्रखंड मुख्यालय तक करीब तीन किमी तक पैदल मार्च निकाला।

इसके बाद प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर परिसर का घेराव किया और धरने पर बैठ गये। इस दौरान विद्यार्थियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना पर बैठे विद्यार्थियों ने बताया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में महज चार माह का समय बचा है। लेकिन शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित है। इधर, प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे छात्र-छात्राओं के पास पहुंचे बीडीओ और सीओ के पास छात्रों के सवालों का कोई जवाब नहीं था।

See also  तेजप्रताप यादव को 7 में से 4 बहनों ने भेजी राखी, मीसा-रोहिणी और राजलक्ष्मी ने भाई को छोड़ दिया!

छात्र सच्चिदानंद के अनुसार, विद्यालय में करीब 2540 विद्यार्थी नामांकित हैं। कक्षा नौंवी से 12वीं तक 22 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, जिसमें 18 शिक्षक पदस्थापित थे। इनमें से आठ शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में महज 10 शिक्षकों के भरोसे विद्यालय चल रहा है। कक्षा नौंवीं और दसवीं में अंग्रेजी, संस्कृत, जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र तथा कक्षा 11वीं व 12वीं में इतिहास, रसायन शास्त्र, गणित, हिंदी और संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now