गोपालगंज: जिले के थावे में लापता युवती का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। युवती की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर हत्या के आरोपित के घर के सामने पहुंच गए। वहां घर के मुख्य गेट की सीढ़ियों के पास लकड़ियां सजाकर शव रख दिया गया और आग लगा दी गई। बताया जाता है कि शव करीब ढाई घंटे तक जलता रहा।
जानकारी के अनुसार, लापता युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर कथित हत्या के आरोपित के घर के सामने पहुंच गए। घटना के दौरान ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई।

शव जलाने की घटना से गांव में तनाव
आरोपित के घर के सामने शव जलाए जाने की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।






