कोडरमा में सनकी पति ने पत्नी का हंसुए से गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 14, 2026

कोडरमा में सनकी पति ने पत्नी का हंसुए से गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के ईरगोबाद में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां संतोष पासवान (30) ने कथित तौर पर धान काटने वाले हंसुए से अपनी पत्नी पूनम देवी के गले पर वार कर दिया। घटना में पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान पूनम देवी किसी तरह कमरे से बाहर निकली और शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला को खून से लथपथ देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026 10 14 at 2.27.27 PM

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस ईरगोबाद पहुंची। पुलिस ने आरोपित पति संतोष पासवान को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

See also  हजारीबाग में मजदूरी करके लौट रहे तीन युवक खावा नदी में बहे, तीनों की खोज जारी

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात
संतोष पासवान की मां के अनुसार, उसके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बाहर रहकर जेसीबी मशीन चलाता था। तबीयत बिगड़ने के बाद वह घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में उत्तर प्रदेश में भटक गया। बाद में खोजबीन कर उसे वहां से घर लाया गया। परिजन उसे इलाज के लिए रांची ले जाने की तैयारी कर रहे थे।वहीं, आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पहले कभी इस तरह का विवाद सामने नहीं आया था। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और वह पिछले एक महीने से घर पर ही रह रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now