कोडरमा में नगर परिषद अध्यक्ष को बारिश से बचाने के लिए छाता पकड़कर खड़े रहे जवान पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2026

कोडरमा में नगर परिषद अध्यक्ष को बारिश से बचाने के लिए छाता पकड़कर खड़े रहे जवान पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड

कोडरमाः झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ छाता लेकर खड़े नजर आए तिलैया थाना के सिपाही उपेंद्र सिंह को कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस की कथित उदासीनता का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष खुद हाथ में लाठी लेकर सड़क पर उतर गए थे। इसी दौरान सिपाही उपेंद्र सिंह के उनके पास छाता लेकर खड़े होने की तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर चर्चा में आने के बाद यह कार्रवाई हुई।

हालांकि, अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने सिपाही का बचाव करते हुए कहा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। उन्होंने बताया कि बारिश से बचने के लिए वे खुद सिपाही के छाते के नीचे जाकर खड़े हुए थे ना कि सिपाही उनके पास छाता लेकर आया था। फिलहाल छाता प्रकरण शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  धनबाद में निरसा एलिवेटेड रोड़ को लेकर सियासी संग्राम, बीजेपी-माले ने दिखाई ताकत, सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी आमने-सामने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now