कप्तान शुभमन गिल का एक और शतक, सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकार्ड हुआ ध्वस्त, इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा 608 रनों लक्ष्य

कप्तान शुभमन गिल का एक और शतक, सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकार्ड हुआ ध्वस्त

डेस्कः एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर गरजा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद गिल ने दूसरी पारी में भी शतक लगाया है। गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाए थे अब दूसरी पारी में भी शतक लगाया है।शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरी पारी में 161 रन बनाकर आउट हो गए।भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 427 रन पर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।तेज गेंदबाज सिराज ने इंग्लैंड के ओपनर क्रॉली को शून्य पर आउट कर शुरूआती सफलता दिलाई। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की तीम 72 रनों पर तीन विकेट खो चुकी थी ।  आखिरी दिन  उसे जीत के लिए  536 रन चाहिए ।

ENG407 & 72/3(16 ov, T:608)vsIND587 & 427/6d

GvGdTeHWUAAiQfB

नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, PNB फ्रॉड मामले में ED-CBI ने की थी अपील
शुभमन गिल अब किसी टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। शुभमन ने सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ तोड़ दिया है। गावस्कर ने अप्रैल 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच में कुल 344 रन (124 & 220) रन बनाए थे।शुभमन गिल एशिया के बाहर किसी टेस्ट मैच में 350 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे एशियाई बल्लेबाज हैं. उनसे पहले हनीफ मोहम्मद ने 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन टेस्ट में कुल 354 रन बनाए थे।

GvGzsRoWAAABgm9

6 सेकेंट में हो गई पटना के बड़े कारोबारी की हत्या, हेलमेट पहनकर शूटर गेट पर कर रहा था इंतजार, हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने

शुभमन गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी हैं।शुभंमन गिल ने विराट कोहली को इस मामले में पछाड़ दिया। कोहली ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में कुल 293 रन बनाए थे।शुभमन गिल SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) कंट्रीज में किसी टेस्ट मैच में 300 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे एशियाई बल्लेबाज हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ (305) और सचिन तेंदुलकर (301) ने 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान क्रमशः एडिलेड और सिडनी में ऐसा किया था।

 

दुल्हन के साथ जानवरों जैसा सलूक, हथकड़ियां लगाकर घुमाया, डर और भूख के बीच बीतें US के ICE सेंटर में 140 दिन

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में फिलहाल चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले की पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 407 रन ही बना सकी।जिसके चलते भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।अब टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी का खेल खेला जा रहा है।भारत बड़ा लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखने जा रहा है।

GvGpUGrXwAADaLL

हिन्दी भाषी राज्य हैं पिछड़े और हम पर थोपी दी जा रही है उनकी भाषा, राज ठाकरे ने उद्धव के मंच से बोला जबरदस्त हमला

एक टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
366*- शुभमन गिल vs इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025
344- सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1971
340- लक्ष्मण vs ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता, 2001
330- सौरव गांगुली vs पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2007
319- वीरेंद्र सहवाग vs साउथ अफ्रीका, चेन्नई, 2008
309- वीरेंद्र सहवाग vs पाकिस्तान, मुल्तान, 2004

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now