नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, PNB फ्रॉड मामले में ED-CBI ने की थी अपील

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2025

नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, PNB फ्रॉड मामले में ED-CBI ने की थी अपील

डेस्कः PNB घोटाले के आरोपी भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी प्रशासन की तरफ से ही भारत को यह जानकारी दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई ने अमेरिका से निहाल के प्रत्यर्पण की अपील की थी। अमेरिका ने बताया कि निहाल मोदी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया है। 17 जुलाई को मामले की सुनवाई कोर्ट में होनेी है जिसमें वह जमानत की मांग कर सकता है। हालांकि सरकारी वकील उसकी जमानत का विरोध करेंगे।

हिन्दी भाषी राज्य हैं पिछड़े और हम पर थोपी दी जा रही है उनकी भाषा, राज ठाकरे ने उद्धव के मंच से बोला जबरदस्त हमला
अमेरिकी अभियोजकों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आरोपों पर की गई, जिसमें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 3 के तहत धन शोधन का एक मामला और दूसरा भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) व 201 (फरार होने) के तहत आपराधिक साजिश का मामला शामिल है। निहाल (46 साल) पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े कथित 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में आरोपी है।

See also  झारखंड विधानसभा चुनाव 2024- पहले चरण में कुल 805 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 30 अक्टूबर तक नाम वापसी का वक्त

6 सेकेंट में हो गई पटना के बड़े कारोबारी की हत्या, हेलमेट पहनकर शूटर गेट पर कर रहा था इंतजार, हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने
यह मामला अब तक के सबसे बड़े धोखाधड़ी मामलों में से एक है। धोखाधड़ी का आरोप दोनों भाइयों (नीरव और निहाल मोदी) और उनके रिश्तेदार मेहुल चोकसी पर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now