सांसद उपेंद्र कुशवाहा को फोन करके कहा- 10 दिन में तुम्हें मार देंगे… लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल

threat-to-upendra-kushwaha

बिहारः राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्वोई के नाम से फोन कर धमकी दी गई। एक घंटे में कई बार फोन किया गया, और एसएमएस भेजा गया। जिसके बाद इस मामले की सूचना पटना एसएसपी को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गुरूवार की रात एक घंटे के भीतर कई बार जान मारने की धमकी भरे फोन आए। एक मैसेज में भी आया। जिसमें लिखा है कि ‘10 दिन में तुम्हें मार देंगे’।

कुशवाहा ने बताया कि धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग का मेंबर बता रहा था। और कह रहा था कि अपराध के खिलाफ नहीं बोलते हो, पुलिस लोगों को मारती है, उसके खिलाफ नहीं बोलते हो, आरजेडी के खिलाफ नहीं बोलते हो। हालांकि इस घटना की जानकारी उन्होने पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  खुशखबरी! 10 हजार रुपया बढ़ा मानदेय, बिहार सरकार ने इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट

एकबार फिर मानवता शर्मशार; PhD छात्र ने बेहोश कर 60 से अधिक लड़कियों का किया रेप, VIDEO भी बनाए

उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी जानकारी अपने एक्स एकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा है कि आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए। साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई।

SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियाँ अस्वीकार्य है। इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है।

आपको बता दें 20 जून को पीएम मोदी की सीवान में रैली है। उसी रैली में शामिल होने के लिए उपेंद्र कुशवाहा सीवान जा रहे थे। तभी उन्हें फोन पर धमकी मिली है। इससे पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी लॉरेंस बिश्वोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि बाद में कोई स्थानीय शख्स निकला था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

See also  जब आश्रम एक्ट्रेस अदिति के साथ मुंबई लोकल में हुई छेड़छाड़, बोलीं- उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए

20 जून को भी भारी बारिश की चेतावनी, सप्ताह भर में सामान्य से 234% अधिक वर्षा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now