एकबार फिर मानवता शर्मशार; PhD छात्र ने बेहोश कर 60 से अधिक लड़कियों का किया रेप, VIDEO भी बनाए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः पीएचडी के एक छात्र को दर्जनों महिलाओं से रेप करने और रेप का वीडियो बनाने की जुर्म में कम से कम 24 साल की सजा सुनाई गई है। इस रेप कांड ने मानवता को शर्मसार कर दिया था। यह घटना ब्रिटेन के इतिहास में सबसे खतरनाक मानी जाती है। चीनी नागरिक झेनहाओ झोउ वर्षों से महिलाओं के रेप कर रहा था। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, झोउ ने दर्जनों महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर उनका बलात्कार किया और उस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

झोउ की उम्र महज 28 साल की है। वह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पीएचडी का छात्र था। वह महिलाओं को पढ़ाई या ड्रिंक के बहाने अपने फ्लैट में बुलाता था। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनके साथ बलात्कार करता और गुप्त कैमरों से उसकी रिकॉर्डिंग करता था। मार्च में उसे लंदन में तीन और चीन में सात महिलाओं के बलात्कार का दोषी पाया गया। पुलिस का मानना है कि 2019 से 2024 के बीच उसने 60 से अधिक महिलाओं का रेप किया।

See also  PM मोदी ने मन की बात में गुमला के आदिवासी कुडुख स्कूल की तारीफ की

20 जून को भी भारी बारिश की चेतावनी, सप्ताह भर में सामान्य से 234% अधिक वर्षा

पुलिस के अनुसार, झोउ के डिवाइस से 58 रेप वीडियो बरामद हुए हैं। इन वीडियो में कई महिलाओं ने बेहोशी से पहले उसे रुकने के लिए और अपनी असहमति जाहिर की थी। एक वीडियो में एक महिला कहती है, “मैं सच में ऐसा नहीं चाहती हूं। मैं तुमसे विनती करती हूं। ऐसा मत करो।” झोउ का जवाब था, “मुझे मत रोको। इसका कोई फायदा नहीं। यहां की साउंडप्रूफिंग बहुत अच्छी है।”

झोउ को कुल 28 अपराधों में दोषी ठहराया गया, जिनमें 11 रेप, झूठी कैद, वॉयुरिज्म, अश्लील एवं हिंसक पोर्नोग्राफी को रखना और यौन अपराधों में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की अवैध मौजूदगी शामिल है।

DPS रांची का म्यूजिक टीचर जोन्हा फॉल में ले रहा था सेल्फी, तेज धार में बहा , हुंडरू में बंगाल के पर्यटक की इस तरह बची जान

मेट पुलिस के कमांडर केविन साउथवर्थ ने कहा, “हमारे अधिकारियों और अभियोजकों की मेहनत के कारण अब यह खतरनाक और कायर अपराधी कम से कम अगले 24 वर्षों तक जेल में रहेगा। हमें उम्मीद है कि इससे पीड़ित महिलाओं को कुछ हद तक न्याय की अनुभूति होगी।”

See also  एक्शन में लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां, लोकसभा चुनाव से पहले नये थाना प्रभारियों की नियुक्ति

कोर्ट में पेशी के दौरान झोउ सूट और चश्मे में शांत दिख रहा था। इस दौरान उसने चौंकाने वाली बातें कबूल कीं। जब उससे पूछा गया कि उसे कैसा पोर्न पसंद है तो उसने कहा, “मुझे वह पसंद है जिसमें लड़की शांत और स्थिर दिखाई देती है।” जब पूछा गया कि क्या उसे बेहोश महिलाएं पसंद हैं तो उसका जवाब था, “हां, यही मेरी पसंद है। लेकिन मुझे ऐसा मिल नहीं पाया।”

8 साल की रचना और 6 साल के इंद्रराज को नहीं बचा सकीं दुआएं…इस परिवार के लिए मॉनसून हुआ मनहूस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now