हजारीबाग पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विष्णुगढ़ नाबालिग हत्याकांड मामले में दिया 24 घंटे के अल्टीमेटम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 27, 2026

हजारीबाग पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विष्णुगढ़ नाबालिग हत्याकांड मामले में दिया 24 घंटे के अल्टीमेटम

हजारीबागः जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग पहुंचा और पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया।संसद सत्र से लौटने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल तथा सदर विधायक प्रदीप प्रसाद विष्णुगढ़ पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया। नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Aditya Sahu 1774602146490

रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे तपोवन मंदिर, राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
24 घंटे का अल्टीमेटम
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को हजारीबाग बंद रहेगा और भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इतनी बड़ी जघन्य घटना के बाद भी सरकार की ओर से संवेदनशीलता नहीं दिख रही है। नेताओं ने राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया।

See also  SBI में दिनदहाड़े 20 किलो सोना और कैश की लूट, मिर्च पाउंडर झोंक कर बैंक में घुसे थे अपराधी

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 मार्च को असम में करेंगे चुनाव अभियान की शुरूआत, कोकराझार में होगी पहली रैली
दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें सीएम
सांसद ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मामले में सीधे हस्तक्षेप कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक अमित यादव, विधायक रोशन लाल चौधरी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now