Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | झारखंड में सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

झारखंड में सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Prashant Singh
July 9, 2024 9:45 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
झारखंड में सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया निर्देश
SHARE

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दूसरे कार्यकाल में पूरे एक्शन में नजर आ रहे है। मंगलवार को उन्होने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर तथा सिरमटोली से मेकॉन चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा के साथ शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। स्मार्ट सिटी में ताज होटल और अपोलो अस्पताल का के निर्माण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को फील्ड लेवल पर जनता दरबार लगाने का भी निर्देश दिया गया।

Contents
  • धनबाद में बीजेपी ने बुलाया था अभिनंदन समारोह, बाबूलाल मरांडी के सामने होने लगी तू-तू मैं-मैं; सम्मान के लिए  भिड़ गए कार्यकर्ता नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश
  • 5 हजार पुलिस एवं 583 उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश
  • फ्लाईओवर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश
See also  शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, वीडियो जारी कर किया ऐलान

धनबाद में बीजेपी ने बुलाया था अभिनंदन समारोह, बाबूलाल मरांडी के सामने होने लगी तू-तू मैं-मैं; सम्मान के लिए  भिड़ गए कार्यकर्ता
नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसी सभी नियुक्तियां जो प्रक्रियाधीन हैं, उन नियुक्ति प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में मानव संसाधन का अभाव होने से विभागीय कार्यक्षमता के साथ-साथ सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं-परियोजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है अतएव सभी नियुक्तियां निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूरी कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सितम्बर माह 2024 के अंत तक राज्य सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 30 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने का लक्ष्य है, इन नियुक्तियों को हर हाल में पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

5 हजार पुलिस एवं 583 उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बैठक में 5 हजार पुलिस तथा 583 उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रियाओं में भी तेजी लाने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि 583 उत्पाद सिपाही की दौड़ प्रक्रिया जुलाई माह 2024 के अंत तक तथा 5 हजार पुलिस बहाली की दौड़ प्रक्रिया 15 अगस्त 2024 तक पूरी कर ली जाएगी।

See also  हजारीबाग ओपन जेल से फरार तीन बांग्लादेशी घुसपैठिये पकड़े गए, पश्चिम बंगाल बॉडर से पुलिस ने किया अरेस्ट

फ्लाईओवर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिरमटोली से मेकॉन चौक तक बनाए जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करें। निर्माण कार्य में अगर कोई बाधा पहुंच रही है तो उसका जल्द समाधान निकालकर कार्य प्रगति में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करें, अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार से निर्माण कार्य में विलम्ब न हो यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी रांची में ताज होटल तथा अपोलो अस्पताल का निर्माण किया जाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। स्मार्ट सिटी में ताज होटल निर्माण हेतु नगर विकास विभाग के अधिकारी ताज होटल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्य योजना तैयार करें तथा अपोलो अस्पताल स्थापित किए जाने निमित्त सभी जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरा करें।

See also  Vaibhav Suryavanshi नये लूक में आए नजर, Virat Kohli ने गले लगाकर दिया बैटिंग के टिप्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'किंग' और 'बेबी बॉस' का VIDEO

फील्ड लेवल पुलिस पदाधिकारी जनता दरबार अवश्य लगाएं

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को रांची, जमशेदपुर तथा धनबाद शहर में पुलिसिंग व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा आधुनिक उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि फील्ड लेवल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में जनता दरबार का आयोजन अवश्य करें। पुलिस अधिकारी जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुने तथा समस्याओं का निदान भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्बन तथा रूरल क्षेत्रों में पुलिस अपनी सक्रियता बढ़ाए, जिससे अपराधियों के मन में भय उत्पन्न हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग में जंबो टीम जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग में जंबो टीम
Next Article muslim population बिहार, बंगाल जैसे राज्यों में बढ़ रही मुस्लिम आबादी, जल्द बनाएं नीति नहीं तो बेकाबू होंगे हालात
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना सॉन्ग' गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

8 minutes ago
Ranchi News 2026 06 10T123012.550 1781074818056 v

Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

55 minutes ago
चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

1 hour ago
Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

5 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?