रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे तपोवन मंदिर, राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे तपोवन मंदिर, राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

रांचीः शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन तपोवन मंदिर पहुंचे। ऐतिहासिक रामजानकी तपोवन मंदिर में पहुंचकर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। इस दौरान हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ वहां मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 मार्च को असम में करेंगे चुनाव अभियान की शुरूआत, कोकराझार में होगी पहली रैली
इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने कांके रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में स्थित मंदिर में भी पूजा-अर्चना की और राज्य के सर्वागीण विकास की कामना की। रामनवमी के मौके पर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में भक्तिमय माहौल है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर सुरक्षा-व्यस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने भी इसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।

 

See also  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट, इरफान अंसारी ने क्या बताया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now