पटना। बिहार में मार्च शुरू होते ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान अभी और बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ लोगों को गर्मी का अहसास अधिक होगा।बारिश की बात करें तो इसकी कोई संभावना नहीं है। अगले 7 दिन मौसम शुष्क रहेगा। जिसकी वजह से गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार
इसके बाद अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें, तो अगले 72 घंटों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होगी।सोमवार को बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेटीग्रेड तक रहा। वहीं, आज दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार का तापमान 32 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड होने का पूर्वानुमान है।
| शहर | न्यूनतम (°C) | अधिकतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 15.0 | 34.0 |
| मुजफ्फरपुर | 15.2 | 32.2 |
| भागलपुर | 15.0 | 32.0 |
| गया जी | 15.0 | 32.0 |



