रांची में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, 45 मरीज पर थी एक नर्स, उसका कर दिया ट्रांसफर, दो रोगी की गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

रांचीः राजधानी रांची में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के इटकी प्रखंड का यक्ष्मा अरोग्यशाला पिछले कई वर्षो से एक ही नर्स के भरोसे चल रहा है। यहां 45 मरीज पर केवल एक नर्स है जिसका भी तबादला कर दिया गया। इस लापरवाही से दो मरीजों की मौत हो गई।

महिला जेई से छेड़छाड़ मामले में सीयूजे के कार्यकारी अभियंता बर्खास्त, पंकज आनंद पर भ्रष्टाचार के भी लग चुके है आरोप
इटकी प्रखंड की यक्ष्मा आरोग्यशाला के इंटर वार्ड में भर्ती मरीजों का समय पर उपचार नहीं होने से 24 घंटे के अंदर दो मरीजों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, आरोग्यशाला में सिर्फ एक ही नर्स कंचनमाला थीं, उसका भी तबादला 31 जुलाई को कर दिया गया। 12 अगस्त तक वह अस्पताल में ड्यूटी करती रहीं और 13 अगस्त को स्वत: विरमित हो गईं। देखभाल के अभाव में बीते शनिवार को 30 नंबर बेड पर इलाजरत अजय नायक और सोमवार की सुबह में 36 नंबर बेड पर इलाजरत विलियम उरांव की मौत हो गई।

See also  अनाज दिलाने के नाम पर पैसों का खेल, बिहार में RJD उपाध्यक्ष प्रदीप देव गिरफ्तार

विनय चौबे के खिलाफ ACB चार्जशीट नहीं कर सकी दाखिल, 90 दिन की डेडलाइन हो गई खत्म
पांच दिन से नर्स नहीं होने से मरीजों की ठीक ढंग से देखभाल नहीं हो पा रही थी। गाड़ी होटवार रांची निवासी अजय नायक 30 जून को इंटर वार्ड में भर्ती हुआ था। कर्मियों ने बताया कि शनिवार की देर रात को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और रविवार की सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया। गुमला के विलियम सात जुलाई से यहां इलाजरत था।

दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा बुर्का पहना युवक, रांची पुलिस ने भेजा जेल
भर्ती टीबी मरीजों को देखनेवाला कोई नहीं
भर्ती टीबी मरीजों को समय पर दवा देना, ब्लड जांच, छाती का एक्सरे, यूरिन, फीवर जांच सहित कई महत्वपूर्ण उपचार किया जाता है। रात में मरीजों पर विशेष निगरानी की जरूरत पड़ती है। ऐसी परिस्थिति में अब यहां मरीजों को देखनेवाला कोई नहीं है। आरोग्यशाला प्रशासन ने मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर वार्ड बॉय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया है, परंतु वॉड बॉय चिकित्सा सेवा में अनट्रेंड है।

See also  10 लाख के लिए सिरमटोली से स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण, टीचर समेत 6 गिरफ्तार, पटना ले जाने की थी तैयारी

अमन साहू गैंग की करतूत, पिपरवार रेलवे साइडिंग पर की फायरिंग, कोयला परिवहन को रोका
प्रबंधन ने तबादला रोकने को लिखा था पत्र
यक्ष्या आरोग्यशाला प्रबंधन ने विभाग को नर्स कंचनमाला का तबादला रोकने के लिए पत्र लिखा था और गुहार लगाई थी कि इससे मरीजों का देखभाल नहीं हो पाएगा। ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से एक मेट्रोन और ए ग्रेड नर्स के भरोसे यहां मरीजों की चिकित्सा सेवा चल रही थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कार्यरत नर्स कंचनमाला का सदर अस्पताल रांची में तबादला कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now