रांचीः जन्माष्टमी के मौके पर 17 अगस्त को अलबर्ट एक्का चौक पर दही-हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को बुर्का पहने संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। उसका नाम प्रमोद सोनी है। वह मूल रूप से गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र स्थित बैगमा का रहने वाला है।
अमन साहू गैंग की करतूत, पिपरवार रेलवे साइडिंग पर की फायरिंग, कोयला परिवहन को रोका
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बुर्का पहनने का कोई ठोस कारण नहीं बताया। उसने कहा कि वह बस का कंडक्टर है। उसके पास से पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिले। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
रांची में स्वास्थ्यकर्मी के घर चोरी की बड़ी वारदात, दिनदहाड़े 35 लाख से ज्यादा की चोरी
इस संबंध में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के शाह बाग गाड़ीखाना निवासी नुसरत परवीन ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उनसे कहा है कि उसने 17 अगस्त को रात 8.15 मिनट अलबर्ट एक्का चौक के समीप एक व्यक्ति को बुर्का पहने देखा। वह तेजी से चल रहा था। उसकी चाल देख कर पता चल गया कि वह कोई महिला नहीं बल्कि पुरूष है। उसकी संदिग्ध स्थिति देख मैंने वहां तैनात पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। उन्होने तुरंत एक ट्रैफिक पुलिस को भेजकर मेरे सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली थाना ले गयी। जिस समय उस व्यक्ति को पकड़ा गया, उस समय जन्माष्टमी का भव्य कार्यक्रम चल रहा था। कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। बताया जा रहा है कि प्रमोदी सोनी के घर से काफी समय पहले पालकोट पुलिस ने गाजा बरामद किया था।







