रांची विश्वविद्यालय के VC दिनेश सिंह को हटाया गया, वित्तीय अनियमितता के आरोप के बाद राज्यपाल ने की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

रांची विश्वविद्यालय के VC दिनेश सिंह को हटाया गया, वित्तीय अनियमितता के आरोप के बाद राज्यपाल ने की कार्रवाई

डेस्कः रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह को दिए गए अतिरिक्त प्रभार को राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने वापस ले लिया है। राजभवन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। यह स्पष्टीकरण उनके खिलाफ अधिकार के बाहर जाकर वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़ी शिकायतों की जांच के बाद लिया गया है। जांच में शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। राजभवन ने डॉ दिनेश कुमार सिंह से पूछा है कि किस आधार पर उन्होंने रूटीन कार्यों की सीमा लांघते हुए वित्तीय और नीतिगत निर्णय लिए। डॉ दिनेश के नीलांबर-पीतांबर और विनोवा भावे विवि के कार्यकाल की भी शिकायतें मिली हैं। इसकी भी जांच कराई जा रही है। इसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, दिनेश सिंह के खिलाफ दिये गए जांच के आदेश
राजभवन की ओर से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह का रांची विश्वविद्यालय का प्रभार केवल सामान्य प्रशासनिक कार्यों तक सीमित था। बावजूद इसके, उन्होंने कुलपति आवास सहित अन्य मदों में कई लाख रुपये की खरीदारी की। साथ ही, कुछ अंगीभूत कॉलेजों में प्राचार्य की नियुक्ति भी बिना कुलाधिपति की स्वीकृति के कर दी। प्राप्त शिकायतों में यह भी आरोप है कि डॉ. सिंह ने संबंधित कॉलेजों की शासी निकाय की अनुशंसाओं की अनदेखी की और विरोध होने पर कुछ शासी निकायों को भंग भी कर दिया।

See also  भारतीय नौसेना ने दिखाई मारक क्षमता, लंबी दूरी तक हमले के लिए पूरी तरह तैयार

JDU विधायक संजीव कुमार समेत 3 को EOU का नोटिस, विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी कार्रवाई
सारे नीतिगत निर्णय रद्द
गवर्नर ने रांची विवि के प्रभारी कुलपति के रूप में डॉ दिनेश सिंह द्वारा लिए गए सारे वित्तीय और नीतिगत निर्णयों को रद्द कर दिया है। गवर्नर ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही मिली तब डॉ. सिंह से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। और इसके साथ ही उन्हें रांची विवि के कुलपति पद से मुक्त कर दिया गया है। यही नहीं गवर्नर-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. दिनेश द्वारा लिए गए सभी वित्तीय और नीतिगत निर्णयों को निरस्त कर दिया है।

झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के वरिष्ठता सूची को किया रद्द, JPSC की परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर लिस्ट जारी करने का निर्देश
प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति सामान्य कार्य निपटाएंगे
इस बीच राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति पद के सामान्य कार्यों (रूटीन कार्यों) के निष्पादन के लिए अगले आदेश तक झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति को अतिरिक्त प्रभार दिया है। साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि सामान्य प्रशासनिक कार्यों को छोड़कर किसी भी नीतिगत निर्णय के लिए कुलाधिपति की स्वीकृति अनिवार्य होगी।

See also  महाकुंभ की Viral girl मोनालिसा को वेलेंडटाइन डे से मिलने लगे ढेरों गिफ्ट... कोई भेज रहा है लिपिस्टिक तो कोई बना रहा Lego Poster
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now