केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे, संताल परगना में परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2024

Amit Shah

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, वे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान से ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Watch: Lebanon blast- पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी में हुए धमाके, 9 की मौत, सैकड़ों घायल

शाह 12 बजे भोगनाडीह पहुंचकर सिद्धो कान्हो को श्रद्धांजलि देंगे और फिर 12:30 बजे पुलिस लाइन मैदान में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 3:30 बजे परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की भी शुरुआत करेंगे।

See also  केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों की मुश्किलें बढ़ी, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now