Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा, पूर्व CM विजय रूपानी का निधन, मंत्री ने कहा दुर्घटना की होगी जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2025

डेस्कःअहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का निधन हो गया है। इस विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जेएस मलिक ने कहा है कि इस हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। जिंदा यात्री विश्वास कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है। विमान हादसे के शिकार हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वो 2016 से 2021 तक दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। विमान हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, हम जांच करने जा रहे हैं। पता लगाएंगे कि यह हादसा क्यों हुआ। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी विमान में थे। साथ ही अन्य नागरिक भी थे। “मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं, मैं सदमे में हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री स्कूल की दीवार पर कर रहे थे पेशाब, कैमरे में हुआ कैद, विपक्ष ने घेरा

See also  बाबूलाल मरांडी ने लगाया हेमंत सरकार पर हिन्दुओं को 'दहशतगर्द' कहने का आरोप, प्रेस विज्ञप्ति का दिया हवाला

इससे पहले अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया के विमान क्रैश होने के बाद किसी भी यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जेएस मलिक ने विमान हादसे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। हालांकि अभी तक मौत का आधिकारिक आकड़ा सामने नहीं आया है।उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी और उन्हें बचा पाना कठिन साबित हो रहा है। कमिश्नर मलिक ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।पुलिस कमिश्नर ने आगे जानकारी दी की विमान हादसे में 204 लोगों की मौत हो गई है, 41 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है।गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, “अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायलों में से लगभग 50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।”

See also  साहिबगंज में जमीन विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या, घंटों सड़क जाम कर हुआ प्रदर्शन

GtPn6E6WUAAPfZL

 

 

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 242 यात्रियों से भरा एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, पूर्व CM भी थे सवार, देखे क्रैश का LIVE वीडियो
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी समेत 242 लोग सवार थे। जिसमें 61 विदेशी यात्री भी सवार थे। जिसमें 53 ब्रिटेन के, 7 पुर्तगाल के और एक कनाडा के यात्री थे। उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद विमान क्रैश कर गया था और एक अस्पताल के हॉस्टल में जाकर गिर गया था। हॉस्टिपल के 20 जूनियर डॉक्टर भी इस हादसे के चपेट में आ गये जहां विमान गिरा था।अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में BJ मेडिकल कॉलेज है। इसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर ये विमान टेकऑफ के 5 मिनट बाद गिर गया। हॉस्टल के ऊपर कैंटीन हैं, जहां पर मेडिकल छात्र दोपहर के समय लंच करने आते हैं।

See also  विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन

air india plane crash update

ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर में पुजारी की हत्या, वारदात CCTV में हुई कैद

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:39 बजे (IST) रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयरपोर्ट से बाहर जाते ही जमीन पर गिर पड़ा। उड़ान भरते ही पायलट ने ATC को MAYDAY कॉल दिया, लेकिन इसके बाद विमान से कोई और संपर्क नहीं हो पाया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now