अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 242 यात्रियों से भरा एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, पूर्व CM भी थे सवार, देखे क्रैश का LIVE वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2025

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार, देखे क्रैश का LIVE वीडियो

डेस्कः गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश कर गया है। फ्लाइट का पीछे का हिस्सा किसी पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है. विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे।इस विमान गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी थी सवार थे। वो सीट नंबर 2 डी पर सवार थे।अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का निधन हो गया है। इस विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जेएस मलिक ने कहा है कि इस हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। जिंदा यात्री विश्वास कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है। विमान हादसे के शिकार हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वो 2016 से 2021 तक दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। DGCA  का विमान हादसे पर बयान आया है कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, उड़ान संख्या AI-171 के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

See also  शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची तो देने लगा छत से कूदने की धमकी, इंस्टाग्राम पर करने लगा लाइवस्ट्रीम,देखे VIDEO

 

ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर में पुजारी की हत्या, वारदात CCTV में हुई कैद

 

जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।जिस विमान का हादसा हुआ है उसका नंबर AI171 है। विमान लगभग 1.30 बजे अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी बस उसके कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया।एयर इंडिया के प्रवक्ता ने विमान हादसे पर बयान दिया है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे।

See also  12 राज्यों में होगा SIR, चुनाव आयोग कर दिया एलान; जानिए झारखंड -असम में क्यों नहीं होगा पुनरीक्षण?

रांची के कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर दो युवकों ने बनाया अमर्यादित रील, आदिवासी समाज को लेकर कहे अपशब्द, मंत्री ने लिया एक्शन

एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है। मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से भारी धुआं दिखाई दे रहा है। क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था।

See also  बंशीधर महोत्सव में पहुंचे हेमंत-कल्पना, गढ़वा को मिली 183 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

GtO21mEWAAAa5n6

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ट्वीट किया, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए…”


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now