डेस्कः ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के एक पुजारी की हत्या कर दी गई। जिस पुजारी की हत्या हुई उसका नाम जगन्नाथ दीक्षित बताया जा रहा है। जगन्नाथ दीक्षित पुरी के मंदिर में सेवक के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पुजारी की हत्या कर खून से लथपथ उनके शव को पटजोशी के घर के ठीक सामने फेंक रहा है। इस इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था रहती है उसके बावजूद भी हत्या की इस घटना से सनसनी और दहशत फैल गई है।
15 दिनों के एकांतवास में गए भगवान जगन्नाथ, जाने क्यों पड़ जाते हैं बीमार
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में दीक्षित के शव को फेंकता हुआ दिखाई देने वाला व्यक्ति पटजोशी है। उसने मंदिर के सेवक की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उससे अपने पैसे वापस मांगे थे। दिनदहाड़े पुलिस बल की तैनाती के बीच वरिष्ठ सेवक की हत्या ने सभी को स्तब्ध और आश्चर्यचकित कर दिया है।
अस्पतालों की बदहाली अब नहीं दिखा पाएंगे कैमरे में, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने यूट्यूबर्स के प्रवेश पर लगाया बैन
सूचना मिलने पर पुरी सिटी डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) प्रशांत कुमार साहू टाउन पुलिस स्टेशन आईआईसी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एक वैज्ञानिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए नमूने एकत्र किए।जबकि दीक्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) भेज दिया गया।अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए पुरी एसपी विनीत अग्रवाल ने कहा कि हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई है। CCTV फुटेज को एकत्र कर जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना का असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।








