पूर्व मुख्यमंत्री स्कूल की दीवार पर कर रहे थे पेशाब, कैमरे में हुआ कैद, विपक्ष ने घेरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री स्कूल की दीवार पर कर रहे थे पेशाब, कैमरे में हुआ कैद, विपक्ष ने घेरा

डेस्कः उत्तप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल लखनऊ के पॉश इलाके में एक स्कूल की बाउड्रीवाल पर पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 242 यात्रियों से भरा एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, पूर्व CM भी थे सवार, देखे क्रैश का LIVE वीडियो
वीडियो वायरल में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के मौजूदा सांसद जगदंबिका पाल एक दीवार पर पेशाब करते नजर आ रहे हैं। मामला वीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर का है। यहां पर स्मार्ट सिटी के तहत काम भी चल रहा है। वीडियो में स्मार्ट सिटी का बोर्ड भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जगदंबिका पाल के साथ बीजेपी को घेरा है।

Ahmedabad Plane Crash:किसी भी यात्री के बचने की संभावना नहीं, अहमदाबाद विमान हादसे पर पुलिस कमिश्नर का बयान
वीडियो में दिख रहा है कि जगदंबिका पाल स्कूल की दीवार पर पेशाब कर रहे हैं। उनके पीछे एक और व्यक्ति खड़ा है। उसे जगदंबिका पाल का सहायक बताया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर आवाजाही भी हो रही है। पेशाब करने के बाद सहायक जगदंबिका पाल का हाथ भी धुलवाता है। इसके बाद दोनों चले जाते हैं। जहां पर जगदंबिका पाल पेशाब कर रहे थे, ठीक उसके बगल में स्मार्ट सिटी का बोर्ड भी लगा है। ऐसे में सवाल उठता है कि सांसद होकर अगर वह सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर पेशाब करेंगे तो आम लोगों में क्या मैसेज जाएगा? यह वीडियो गुरुवार सुबह 11.10 बजे का है।

See also  गले में सांप लटकाए खेल रही है बच्ची, इंटरनेट पर माता-पिता को लगी फटकार; VIDEO

ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर में पुजारी की हत्या, वारदात CCTV में हुई कैद
इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने निशाना साधा है। यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पेशाब करते हुए जगदंबिका पाल का वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा। कहा कि भाजपा के नेताजी राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने में अपना अविस्मरणीय योगदान दे रहे हैं। ये नेताजी हैं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, जो राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश एरिया वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर एक प्रतिष्ठित स्कूल की बाउंड्रीवाल पर पेशाब कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now