डेस्कः बिहार में 14 नवंबर को 243 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की मतगणना होनी है। इससे पहले सासाराम के मतगणना केंद्र पर बुधवार की रात जमकर बवाल हुआ। वज्र गृह केंद्र बाजार समिति तकिया परिसर में टीन का खाली बक्शा लदा ट्रक प्रवेश करने पर बवाल मच गया। राजद सहित कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने वज्र गृह केंद्र के गेट पर पहुंच कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर डीएम उदिता सिंह तथा एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।
इसीलिए गोदी मीडिया वाले एक्ज़िट पोल में जिता रहे है ताकि बेईमानी करने की भूमिका बना सकें….!!
RJD के शेर पूरी ताक़त से EVM की रखवाली कर रहे है, बेईमानी की हर कोशिश नाकाम कर रहे है….!! pic.twitter.com/gtwWtAl573
— Tejashwi Yadav (@TejashwiYdvRJD) November 13, 2025
दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासाः धमाके वाली कार में मौजूद था आतंकी उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि
राजद के कई प्रत्याशियों ने वज्र गृह के अंदर सीसीटीवी खराब होने की शिकायत। इस घटनाक्रम के बाद कुछ देर के लिए दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव; सासाराम के प्रत्याशी सतेंद्र साह व नोखा प्रत्याशी अनीता चौधरी धरना पर बैठ गए। डीएम-एसपी ने राजद प्रत्याशियों और उसके समर्थकों को समझाने का प्रयास किया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की ओर से मामले को दबाने के लिए उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया है।
क्या है PESA कानून ? आदिवासियों के लिए कितनी है जरुरी…पढ़िए ग्राम सभा को मजबूती देने वाले कानून की पूरी स्टोरी
रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बल प्रयोग किए जाने के आरोप का खंडन किया है। वज्र गृह परिसर बाजार समिति तकिया में चेनारी विधानसभा के शिवसागर डिस्पैच सेंटर से खाली बक्शा लदा हुआ ट्रक परिसर में आने की बात स्वीकार किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने इस मामले में चेनारी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम रोहतास ललित रंजन से स्पष्टीकरण पूछा है। स्पष्टीकरण में पूछा गया है वज्र गृह को सील कर दिए जाने के बाद आखिर किस परिस्थिति में खाली बक्शा लदा ट्रक भेजा गया था । बताते चले कि सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में ईवीएम का वज्र गृह बनाया गया है।
#WATCH बिहार: रोहतास की ज़िलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया, “कल शाम हमें सूचना मिली कि EVM से भरा एक ट्रक बाज़ार समिति, तकिया में घुसा है। यह सूचना मिलने के बाद, हमने पाया कि एक ट्रक 7:59 पर बाज़ार समिति में घुसा था और पुलिस ने उसकी पूरी जांच की थी; इसकी प्रविष्टि लॉगबुक में दर्ज की… pic.twitter.com/nOp6Ytn0c0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
दो साल से इकट्ठा कर रहे थे विस्फोटक, कई शहरों को उड़ाने का प्लान; डॉ शाहीन के खुलासे ने चौंकाया
RJD के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर कई सवाल खड़े किए गए हैं। पूछा गया है कि कथित तौर पर EVM से भरा हुआ ट्रक सासाराम (रोहतास जिला) के मतगणना केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना और पारदर्शिता के जिला प्रशासन द्वारा क्यों घुसाया गया? ट्रक चालकों को सामने लाए बिना क्यों भगा दिया गया? 2 बजे से यहां CCTV कैमरा का फीड क्यों बंद रहा?
कथित तौर पर EVM से भरा हुआ ट्रक सासाराम (रोहतास जिला) के मतगणना केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना और पारदर्शिता के जिला प्रशासन द्वारा क्यों घुसाया गया?
ट्रक चालकों को सामने लाए बिना क्यों भगा दिया गया?
2 बजे से यहां CCTV कैमरा का फीड क्यों बंद रहा?
पूरा फुटेज जारी किया जाए!
ट्रक में… pic.twitter.com/QzeA3MxlHF
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 12, 2025
झारखंड में डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर घर में की फायरिंग, पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
RJD ने चुनाव आयोग से की यह अपील
इसी के सात आरजेडी ने मांग की है कि पूरा फुटेज जारी किया जाए और ट्रक के अंदर क्या है यह प्रशासन को बताया जाए। इसको लेकर आरजेडी ने बिहार चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग को टैग कर स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ ही, चेतावनी दी है कि अगर सही बात सामने नहीं आती है तो कथित ‘वोट चोरी’ को रोकने के लिए हजारों लोग मतदान केंद्र तक पहुंच जाएंगे।
सासाराम में आधी रात में बक्से से भरा हुआ ट्रकस्ट्रॉंग रूम के अंदर घुसा।
आखिर प्रशाशन घुसने कैसे दिया?
ट्रक चालकों को सामने लाए बिना क्यों भगा दिया गया? 2 बजे से यहां CCTV कैमरा का फीड क्यों बंद रहा?
पूरा फुटेज जारी किया जाए!
ट्रक में क्या है प्रशासन बताए!@CEOBihar @ECISVEEP… pic.twitter.com/6oZ11qw0tg
— Tejashwi Yadav (@TejashwiYdvRJD) November 13, 2025





