सासाराम में मतगणना केंद्र पर देर रात ट्रक घुसने पर बवाल, RJD प्रत्याशी वोट चोरी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2025

डेस्कः बिहार में 14 नवंबर को 243 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की मतगणना होनी है। इससे पहले सासाराम के मतगणना केंद्र पर बुधवार की रात जमकर बवाल हुआ। वज्र गृह केंद्र बाजार समिति तकिया परिसर में टीन का खाली बक्शा लदा ट्रक प्रवेश करने पर बवाल मच गया। राजद सहित कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने वज्र गृह केंद्र के गेट पर पहुंच कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर डीएम उदिता सिंह तथा एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासाः धमाके वाली कार में मौजूद था आतंकी उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि
राजद के कई प्रत्याशियों ने वज्र गृह के अंदर सीसीटीवी खराब होने की शिकायत। इस घटनाक्रम के बाद कुछ देर के लिए दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव; सासाराम के प्रत्याशी सतेंद्र साह व नोखा प्रत्याशी अनीता चौधरी धरना पर बैठ गए। डीएम-एसपी ने राजद प्रत्याशियों और उसके समर्थकों को समझाने का प्रयास किया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की ओर से मामले को दबाने के लिए उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया है।

See also  इंटर कॉलेज के टीचर ने छात्रा से की गंदी हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Sasaram News 1762997275840

क्या है PESA कानून ? आदिवासियों के लिए कितनी है जरुरी…पढ़िए ग्राम सभा को मजबूती देने वाले कानून की पूरी स्टोरी
रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बल प्रयोग किए जाने के आरोप का खंडन किया है। वज्र गृह परिसर बाजार समिति तकिया में चेनारी विधानसभा के शिवसागर डिस्पैच सेंटर से खाली बक्शा लदा हुआ ट्रक परिसर में आने की बात स्वीकार किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने इस मामले में चेनारी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम रोहतास ललित रंजन से स्पष्टीकरण पूछा है। स्पष्टीकरण में पूछा गया है वज्र गृह को सील कर दिए जाने के बाद आखिर किस परिस्थिति में खाली बक्शा लदा ट्रक भेजा गया था ‌। बताते चले कि सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में ईवीएम का वज्र गृह‌ बनाया गया है।

दो साल से इकट्ठा कर रहे थे विस्फोटक, कई शहरों को उड़ाने का प्लान; डॉ शाहीन के खुलासे ने चौंकाया
RJD के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर कई सवाल खड़े किए गए हैं। पूछा गया है कि कथित तौर पर EVM से भरा हुआ ट्रक सासाराम (रोहतास जिला) के मतगणना केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना और पारदर्शिता के जिला प्रशासन द्वारा क्यों घुसाया गया? ट्रक चालकों को सामने लाए बिना क्यों भगा दिया गया? 2 बजे से यहां CCTV कैमरा का फीड क्यों बंद रहा?

See also  जीविका दीदीयों सरकारी कर्मचारी का मिलेगा दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वायदा

झारखंड में डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर घर में की फायरिंग, पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
RJD ने चुनाव आयोग से की यह अपील
इसी के सात आरजेडी ने मांग की है कि पूरा फुटेज जारी किया जाए और ट्रक के अंदर क्या है यह प्रशासन को बताया जाए। इसको लेकर आरजेडी ने बिहार चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग को टैग कर स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ ही, चेतावनी दी है कि अगर सही बात सामने नहीं आती है तो कथित ‘वोट चोरी’ को रोकने के लिए हजारों लोग मतदान केंद्र तक पहुंच जाएंगे।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 3 IPS और 51 DSP का हुआ तबादला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now