पटना में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, NMCH में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2025

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पटनाः राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव मे बुधवार की रात आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन युवकों को घायल कर दिया। घायलों का इलाज एनएमसीएच में जारी है।

सासाराम में मतगणना केंद्र पर देर रात ट्रक घुसने पर बवाल, RJD प्रत्याशी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे
घटना के संबंध में नालंदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे घायलों के स्वजनों ने बताया कि फायरिंग की घटना मे जगन्नाथ सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार, किशोरी सिंह के 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और संजय कुमार के पुत्र साहिल कुमार घायल हो गए।

पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह पर FIR, 10 नवंबर की रात विक्रमगंज के होटल में हुआ था बवाल
घायलों में विकास और साहिल को पैर और अंकित को सीना के समीप गोली लगी है। स्वजनों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले गांव मे जुआ खेलने तथा नशेड़ियों का विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई थी।घायल के भाई दीपक मां को गांव से छोड़ने गया था। इसी दौरान लौटने के दौरान बदमाशों ने पिटाई कर दिया था। उसके बाद घायल दीपक का इलाज करा पुलिस को सूचना दी गयी।

See also  खजाना सोचकर खोला बक्सा, निकला अजगर, बिहार-झारखंड बॉडर पर आया चौकाने वाला मामला

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासाः धमाके वाली कार में मौजूद था आतंकी उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि
बुधवार की रात तीनों युवक घर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नशे मे धुत दर्जन भर से अधिक लोग आकर मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।ताबड़तोड फायरिंग में तीन युवकों को गोली लगी। घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। फायरिंग की सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है। घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now