दो साल से इकट्ठा कर रहे थे विस्फोटक, कई शहरों को उड़ाने का प्लान; डॉ शाहीन के खुलासे ने चौंकाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2025

delhi-blast-shahin

दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार को हुए संदिग्ध कार ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार इस हमले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता के रूप में डॉ उमर उन नबी का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह फरीदाबाद मॉड्यूल का सबसे ज्यादा कट्टरपंथी सदस्य था। इस मॉड्यूल में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर- डॉ मुजम्मिल अहमद गणाई, डॉ अदील मजीद राथर, और डॉ शाहीन शाहिद भी शामिल थे।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में हुई पूछताछ के दौरान शाहीन शाहिद ने माना कि उमर अक्सर देशभर में कई आतंकी हमले करने की बातें करता था। वे सभी अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में साथ काम करते थे और काम के बाद बैठकों में आतंकी गतिविधियों की योजनाओं पर चर्चा होती थी।

अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, घर में बेहोश होकर नीचे गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

See also  रामगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई ,रिश्वत लेते CCL कर्मी गिरफ्तार

दो साल से जमा कर रहे थे विस्फोटक

जांच एजेंसियों के अनुसार, उमर, मुजम्मिल और अदील लगभग दो वर्षों से अमोनियम नाइट्रेट जैसे उर्वरक-आधारित विस्फोटक जमा कर रहे थे। इनका उद्देश्य जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के निर्देश पर देशभर में बड़े पैमाने पर आतंकी हमले करना था।

डॉ मुजम्मिल, अदील और शाहीन को पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन डॉ उमर, जो उस वक्त अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में पढ़ा रहा था, वह फरार होने में सफल रहा और अब उस पर रेड फोर्ट के पास संदिग्ध कार बम ब्लास्ट में शामिल होने का संदेह है। सूत्रों के अनुसार, उमर ने एक i20 कार में अमोनियम नाइट्रेट और डिटोनेटर जैसे व्यावसायिक विस्फोटक भरकर धमाका किया।

झारखंड पर्यटन व ऊर्जा निगम से 109 करोड़ की अवैध निकासी, कोलकाता से दो गिरफ्तार

जेएम नेटवर्क के विस्तार का खुलासा

गिरफ्तार डॉक्टरों से पूछताछ में जैश-ए-मोहम्मद के एक बड़े नेटवर्क का पता चला है। शाहीन ने बताया कि उसका भाई परवेज सईद भी उसी चैट ग्रुप का सदस्य था, जिसमें मुजम्मिल और अदील शामिल थे। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने लखनऊ पहुंचकर परवेज को हिरासत में लिया।

See also  IND vs NZ CT 2025 Final LIVE Score:भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया

हालांकि कोई बड़ा बरामदगी नहीं हो सकी। एक अधिकारी के अनुसार संभावना है कि उसने गिरफ्तारी की आशंका में विस्फोटक सामग्री नष्ट कर दी हो। इस बीच, गुरुग्राम स्थित एक अमोनियम नाइट्रेट सप्लायर की पहचान भी हुई है, जिस पर जल्द ही छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है।

मौलवियों के नेटवर्क से जुड़े थे डॉक्टर

जांच से यह भी सामने आया है कि फरीदाबाद और दिल्ली में हुई छापेमार कार्रवाई ने कई मौलवियों के नेटवर्क को बेनकाब किया है, जो शिक्षित युवाओं और पेशेवरों को कट्टरपंथ की ओर मोड़ रहे थे। इनमें शोपियां निवासी मौलवी इरफान अहमद वागे शामिल है, जो सीधे पाकिस्तान-आधारित जैश हैंडलर उमर बिन खत्ताब उर्फ हर्जुल्ला के संपर्क में था।

Jharkhand News: निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के शुल्क निर्धारण में बड़ा अपडेट, सरकार ने कसी नकेल

वहीं मेवात के मौलवी हाफिज मोहम्मद इश्तियाक आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहा था। ये सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से डॉक्टरों जैसे उच्च शिक्षित पेशेवरों को भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए ब्रेनवॉश कर रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मेडिकल पेशा आतंकियों के लिए एक आदर्श ढाल था, जिससे वे बिना शक के अपनी साजिशों को अंजाम दे सकें।

See also  दिल्ली में ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV आया सामने, काला मास्क पहने था आतंकी उमर

पहले भी कश्मीरी डॉक्टरों के मिले थे आतंकी लिंक

यह पहला मौका नहीं है जब किसी कश्मीरी डॉक्टर के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई है। नवंबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एसएमएचएस हॉस्पिटल, श्रीनगर के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ निसार उल हसन को आतंकवादी संगठनों से संबंधों के चलते बर्खास्त कर दिया था।

डॉ हसन, डॉक्टर्स एसोसिएशन कश्मीर (DAK) का स्वघोषित अध्यक्ष था और जांच में पता चला कि वह इस संगठन का इस्तेमाल मेडिकल पेशेवरों को अलगाववाद की ओर मोड़ने के लिए कर रहा था। एक अधिकारी ने कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या डॉ निसार उल हसन का फरीदाबाद में गिरफ्तार डॉक्टरों या दिल्ली ब्लास्ट से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध था।

कंबल के अंदर लड़का-लड़की कर रहे थे मस्ती, अस्पताल के गार्डों ने बिगाड़ दिया काम! वीडियो देखकर लोगों का रिएक्शन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now