रांचीः मनी लांड्रिंग के केस में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के अपर डिविजन सेल से मोबाइल का चार्जर बरामद हुआ था।न्यायिक समिति की टीम की छापेमारी में मोबाइल की बरामदगी तो नहीं हो सकी थी, लेकिन चार्जर की बरामदगी ही जेल के पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आधार बना।
नीतीश कुमार सीट बंटवारे से नाराज, मंत्री की सीटिंग सीट चिराग को देने पर बिफरे, 9 सीटों को किया रिजेक्ट
न्यायिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आईजी जेल सुदर्शन प्रसाद मंडल ने होटवार जेल से जुड़े सभी संबंधितों पर कार्रवाई की है। इस मामले में जिनके विरुद्ध कार्रवाई हो चुकी है, उनमें मुख्य उच्च कक्षपाल अवधेश कुमार सिंह व क्लर्क प्रमिला कुमारी निलंबित हुए हैं।
NMCH इमरजेंसी में 10 मिनट तक बत्ती गुल: अस्पताल में मची अफरा-तफरी, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज
अनुबंध पर बहाल पूर्व सैनिक मिटकू उरांव व विश्वनाथ उरांव की सेवा समाप्त हुई। इसके अलावा होटवार केंद्रीय कारा के अधीक्षक सुदर्शन मुर्मू व सहायक जेलर देवनाथ राम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।होटवार जेल में रिश्वतखोरी, कैदियों से दुर्व्यवहार, अनियमितता की शिकायत पर ही कोर्ट के आदेश पर न्यायिक समिति की टीम ने जेल की व्यवस्था का जायजा लिया था।
धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, शूटर भानु माझी को लगी गोली
समिति ने जेल में छापेमारी की तो मंत्री आलमगीर आलम के सेल से मोबाइल का चार्जर मिला और एक कैदी बिना नानवेज की तिथि के मुर्गा खाते मिला। मुर्गा खाने वाले कैदी के बारे में जेल प्रशासन ने न्यायिक समिति को बताया कि कैदी अपने पैसे से कैंटीन से कुछ भी खरीदकर खा सकता है।




