गिरिडीह में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया रखते ही हो गया बड़ा हादसा, 1 की मौत, 3 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

गिरिडीह में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया रखते ही हो गया बड़ा हादसा, 1 की मौत, 3 घायल

डेस्कः मुर्हरम जूलूस के दौरान झारखंड के गिरिडीह से हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं कम से कम तीन लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है।

कटिहार में मुर्हरम जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, दो दर्जन लोग घायल
यह घटना राज्य की रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर घोड़थंभा पुलिस चौकी के अंतर्गत चाकोसिंघा इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुई है। गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ताजिया का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार के संपर्क में आ गया।

इरफान अंसारी की गोद में बच्चे कर दिया पेशाब, देखिये फिर मंत्री ने क्या दिया रिएक्शन
उन्होंने बताया कि कुछ लोग ताजिया रख रहे थे तभी यह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में किया एलान

जयराम महतो के कार्यक्रम में आएंगें राज्यपाल संतोष गंगवार, आजसू के लिए खतरे की एक और घंटी!
मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसे इस्लाम धर्म में अत्यंत पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने की विशेष बात यह है कि यह शोक और बलिदान की याद में मनाया जाता है, खासकर 10वें दिन को ‘आशूरा’ कहा जाता है।

हेमंत सोरेन और पशुपति पारस बिहार चुनाव में होंगे महागठबंधन का हिस्सा, तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संकेत
ताजिया का सामान्य अर्थ अज़ा (शोक) से बना है। यह आमतौर पर कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन की याद में बनाई गई एक प्रतीकात्मक मकबरे की संरचना होती है।इसे बांस, लकड़ी, थर्माकोल, रंगीन कागज, चाँदी या सोने की कारीगरी से बनाया जाता है।ताजिए को जुलूस के रूप में निकाला जाता है और फिर किसी नदी, तालाब या ज़मीन में ‘दफन’ या ‘विसर्जन’ कर दिया जाता है।

See also  चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, कई के घायल होने की खबर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now