जमशेदपुर: बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के समीप बुधवार सुबह एक CNG ऑटो में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में बच्चे स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान ऑटो में आग लग गई। ऑटो में बच्चों के स्कूल बैग भी रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। गनीमत रही कि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह एक CNG ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। ऑटो में बच्चों के स्कूल बैग भी रखे हुए थे। इसी दौरान बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल के गोलचक्कर के पास अचानक ऑटो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ऑटो को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
ऑटो में आग लगते ही चालक और आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। सभी बच्चों को समय रहते ऑटो से बाहर निकाल लिया गया। इसके कारण किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग इतनी तेजी से फैली कि ऑटो में रखे बच्चों के स्कूल बैग पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे लोग भी रुक गए और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
इस घटना में बच्चों की जान बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, स्कूल जाने के दौरान बच्चों से भरे ऑटो में आग लगने की घटना ने एक बार फिर स्कूली बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही बच्चों के भयभीत परिजन भागे-भागे घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन बच्चें को सुरक्षित देख राहत की सांस ली।





