हेमंत सोरेन और पशुपति पारस बिहार चुनाव में होंगे महागठबंधन का हिस्सा, तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संकेत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक मंगलवार को, झामुमो और रालोजपा को राजद अपने कोटे से देगी सीट

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पशुपति पारस की रालोजपा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) महागठबंधन का हिस्सा बनेगी। शनिवार को पद्मभूषण रामविलास पासवान की जयंती समारोह में रालोजपा कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के मुद्दे को लेकर पशुपति पारस ने महागठबंधन में आने की इच्छा जताई है। महागठबंधन के जितने भी हमारे सहयोगी दल हैं, हमने उनके सामने इनके प्रस्ताव को रख दिया है। हम लोगों को लगता है कि जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।

गोपाल खेमका की हत्या को लेकर राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा-बिहार को बना दिया ‘क्राइम कैपिटल’
तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन को एनडीए को हराने की चाहत रखने वाले सबका साथ मिले, इससे बढ़िया क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में हमको रांची भी जाना था, लेकिन शिबू सोरेन की तबियत ठीक नहीं थी। वे अस्पताल में भर्ती हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात हुई है। उनकी भी इच्छा थी कि महागठबंधन में आएं। हम लोग जल्दी इस पर फैसला ले लेंगे।

See also  सिरमटोली फ्लाईओवर के रैम्प निर्माण का मामलाः आदिवासी संगठनों ने 4 जून को बुलाया झारखंड बंद

गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में, गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ
बता पशुपति पारस के एनडीए से अलग होने के बाद से महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा थी। इसी साल जनवरी में दही-चूड़ा भोज पर जब राजद चीफ लालू यादव उनके घर पहुंचे थे। तभी से महागठबंधन में पारस के आने की अटकलें तेज हो गई थी। कई बार रालोजपा चीफ ने भी इशारों-इशारों में बता दिया था, कि वो देर-सबेर महागठबंधन के सहयोगी बनेंगे। वहीं हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा भी महागठबंधन में शामिल होने की तैयारी में है। हालांकि पार्टी के नेता ये भी कह चुके हैं कि अगर महागठबंधन में जेएमएम शामिल नहीं हुई तो बिहार में एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ से तुरंत खाली कराएं बंगला, SC ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
झारखंड विधानसभा चुनाव में लालू यादव की आरजेडी इंडिया अलायंस का हिस्सा थी। हेमंत सोरेन ने राजद को 6 सीटें दी थी, जिसमें 4 सीटों पर आरजेडी ने जीत दर्ज की थी। एक विधायक संजय प्रसाद यादव हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री भी है। ऐसे में जेएमएम में महागठबंधन में शामिल होने की पूरी आस है।

See also  हेमंत के तेवरों की तारीफः उद्धव ने सामना में लिखा, हर कोई नीतीश और शिंदे नहीं होता, कोई हेमंत सोरेन भी होते है
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now