दुमका के डॉक्टर मनीष भारती सोशल मीडिया स्टेटस से मचा हड़कंप, लिखा-‘”मैं होटल के कमरा नंबर 108 में हूं और आत्महत्या करने जा रहा हूं”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2026

दुमका के डॉक्टर मनीष भारती सोशल मीडिया स्टेटस से मचा हड़कंप, लिखा-'"मैं होटल के कमरा नंबर 108 में हूं और आत्महत्या करने जा रहा हूं"

दुमकाः शहर के चर्चित सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर के निजी चिकित्सक डॉ. मनीष भारती के सोशल मीडिया पर किए गए एक मैसेज से सनसनी फैल गई। डॉक्टर डॉ. मनीष भारती के फेसबुक स्टेटस ने उनके परिजनों और शुभचिंतकों को चिंता में डाल दिया। उन्होंने स्टेटस में लिखा था, “I’m taking … Please … me this regimen” पोस्ट की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता जतीन कुमार ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह यह भी थी कि कुछ दिन पहले रांची में एक आदिवासी नेत्री निशा भगत ने सोशल मीडिया पर जानकारी देने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इधर नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि डॉक्टर की हालत बिल्कुल ठीक है।

होटल के कमरा नंबर 108 में ठहरे थे चिकित्सक
सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस पुलिस लाइन के पास स्थित होटल हैरिटेज पहुंचे। बताया गया कि डॉ. मनीष भारती होटल के कमरा नंबर 108 में ठहरे हुए थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस और परिजन उनसे संपर्क कर उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे।

See also  सीता सोरेन की उम्र को लेकर खड़ा हुआ विवाद, कांग्रेस ने उठाये सवाल- BJP उम्मीदवार की उम्र कैसे बढ़ी

पारिवारिक विवाद की बात आई सामने
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने इस तरह का स्टेटस पोस्ट किया था। समाचार लिखे जाने तक परिजन और पुलिस उन्हें समझाने में जुटे थे। किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं हुई थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।

डॉ. मनीष भारती ने ही बुक कराया था होटल
बताया जाता है कि डॉक्टर को मंगलवार की सुबह रांची जाना था, लेकिन किसी कारणवश वह रांची नहीं गए। इसके बजाय पुलिस लाइन के समीप स्थित एक आलीशान होटल पहुंचे और अपने नाम से कमरा बुक कराया था। इसके बाद शाम में उनके सोशल मीडिया स्टेटस से पूरे मामले की जानकारी सामने आई। डाक्टर अभी ठीक है। होटल में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। डाक्टर को समझा बुझा दिया गया है। अब कोई समस्या नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now