पटना फतुहा में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, फायरिंग में महिला की मौत, दो घायल

phatuaa-news

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई है। आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

मृतका की पहचान रसलपुर गांव निवासी जयंत्री देवी (50 वर्ष), पति श्रवण प्रसाद के रूप में की गई है। गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।

बिना शादी सेक्स और शराब पीने पर तालिबानी सजा, इंडोनेशिया में प्रेमी जोड़े को मारे 140 कोड़े

इस फायरिंग में देव सागर प्रसाद (55 वर्ष) और मृतका का पुत्र राजन प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले फतुहा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, विवाद का कारण सिर्फ एक फीट जमीन का अंतर बताया जा रहा है। बताया गया कि इसी विवादित जमीन पर श्रवण प्रसाद द्वारा पिलर निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते फायरिंग में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार और फतुहा थानाध्यक्ष सदानंद साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।

‘आज मेरी जान का जन्मदिन है’, रायपुर की जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पुलिस ने मामले में आरोपितों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद रसलपुर गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद से जुड़े सभी कागजात और पुराने विवादों की भी जांच की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

कैरव गांधी अपहरणकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन अपराधियों को लगी गोली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now