कैरव गांधी अपहरणकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन अपराधियों को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2026

कैरव गांधी अपहरणकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन अपराधियों को लगी गोली

जमशेदपुरः उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरणकर्ताओं के साथ गुरुवार रात को पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हुए है। घायल बदमाशों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और अपराधियो के बीच यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई।

रांची में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, उधार का पैसा मांगना बना कारण, आरोपी गिरफ्तार
कौन कौन हुए घायल
घायल अपराधियों में गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा शामिल है।तीनों बिहार के गया और नालंदा जिले के निवासी हैं। ये कैरव गांधी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार अपहरण के बाद ये फरार थे और हथियारों के साथ छिपे हुए थे। मुठभेड़ में कार्बाइन सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।

See also  कैरव गांधी अपहरणकांड में 11 अपराधियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, मास्टरमाइंड तेजिंदर अब भी पुलिस की रडार से दूर

देवघर साइबर फ्रॉड का हॉट स्पॉट घोषित, देश का पहला बैंकिंग रिस्क एरिया, नये खाते खोलने की प्रक्रिया सख्त
कैरव को सकुशल मुक्त करवाया था पुलिस ने
आपको बता दें कि कैरव गांधी एक प्रमुख उद्योगपति के पुत्र हैं, जिनका अपहरण कुछ दिनों पहले जमशेदपुर में ही किया गया था। 13 दिनों के बाद जमशेदपुर पुलिस ने कैरव को मुक्त करवाया था, जिसके बाद अपहरण करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। मुठभेड़ के बाद सिटी एसपी ने कहा कि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच चल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now