‘आज मेरी जान का जन्मदिन है’, रायपुर की जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2026

Raipur-Central-Jail-viral-video-girlfriend-wish-boyfriend-birthday

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सेंट्रल जेल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर उससे मिलने जेल आई थी और वो जेल के अंदर अपने साथ मोबाइल फोन लेकर चली गई।

जेल में कैदी से मिलने आए किसी भी शख्स के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर रोक है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब युवती ने जेल में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। रायपुर से सामने आए इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे अधिकारियों की गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।

कैरव गांधी अपहरणकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन अपराधियों को लगी गोली

युवती के शेयर किए वीडियो में जेल में बंद युवक तारकेश्वर बताया जा रहा है, जो रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले युवती अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मिलने के लिए जेल पहुंची थी।

See also  रामगढ़ में CCL के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, न्यू के बीपी कोतरे प्रोजेक्ट का कर रहे है विरोध

वीडियो के सामने आने से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जेल के मुलाकात कक्ष में फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जेल में मुलाकात के लिए जाने वाले किसी भी शख्स को जांच के बाद ही कैदी से मिलने दिया जाता है।

रायपर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने इस मामले पर कहा, ‘सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो कब का है, कैसे बना, इसका परीक्षण करवाया जाएगा। इसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।’

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now