डेस्कः हजारीबाग पुलिस ने रंगदारी के मामले को लेकर 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी गई जानकारी में बताया कि 6 अपराधियों को एक झोलाछाप डॉक्टर गुलाम रबानी से 10 लाख रुपया रंगदारी मांगे जाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।
झारखंड पर्यटन व ऊर्जा निगम से 109 करोड़ की अवैध निकासी, कोलकाता से दो गिरफ्तार
हजारीबाग के बरही अनुमंडल के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि “हमने रबानी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने 6 नवंबर को रबानी के घर में खड़ी गाड़ी पर भी गोलीबारी की थी।”
घाटशिला में वोट डालते EVM की तस्वीरें खींची, गोपनीयता भंग करने को लेकर दो के खिलाफ FIR दर्ज
बदमाशों ने कबूल की अपराध में अपनी संलिप्तता
इस संबंध में बरकट्ठा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह लोगों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल, आठ कारतूस और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है एसडीपीओ ने यह भी बताया कि इसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल टाटीझरिया के एक अन्य व्यक्ति से रंगदारी मांगने के लिए किया गया था। जिसके लिए टाटीझरिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोग हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।




