रांची के पूर्व DC छवि रंजन सस्पेंशन खत्म, जल्द मिलेगी नई पोस्टिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2025

IAS छविरंजन के पदस्थापन का आदेश विलोपित, अमीत कुमार को वित्त विभाग में सचिव संसाधन का प्रभार

रांचीः आईएएस अधिकारी और रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन का सस्पेंशन खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने उनके निलंबन का आदेश रद्द कर दिया है। छवि रंजन का सस्पेंशन 14 अक्टूबर की तिथि से खत्म किया गया है। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।

झारखंड में डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर घर में की फायरिंग, पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
बता दें कि छवि रंजन ने पिछले दिनों अपना सस्पेंशन खत्म करने के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया था। जिसपर विचार करते हुए राज्य सरकार ने उनका सस्पेंशन हटा दिया है। सस्पेंशन हटने के बाद अब जल्द ही छवि रंजन की पोस्टिंग किसी विभाग में की जा सकती है। छवि रंजन अक्टूबर महीने में जेल से बाहर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है। उन्हें ED ने लैंड स्कैम से जुड़े केस में गिरफ्तार किया था।

See also  बांग्लादेशी एक्ट्रेस के पास भारत के दो-दो आधार कार्ड, शांता पॉल कोलकाता से हुई अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now