मोबाइल के विवाद में खत्म हो गई तीन जिंदगियां, मां ने दो बच्चों के साथ दे दी जान

मोबाइल के विवाद में खत्म हो गई तीन जिंदगियां, मां ने दो बच्चों के साथ दे दी जान

डेस्कः बिहार के बक्सर में मोबाइल के विवाद में तीन जिंदगियां खत्म हो गई। भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल को झकझोरने वाली इस घटना से सनसनी मच गई है। इस दर्दनाक हादसे में मां समेत दो बच्चे की मौत हो गई है वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो साल से इकट्ठा कर रहे थे विस्फोटक, कई शहरों को उड़ाने का प्लान; डॉ शाहीन के खुलासे ने चौंकाया
मोबाइल नहीं मिलने पर खाया कीटनाशक
जानकारी के अनुसार, नया भोजपुर गांव निवासी सुनील कुमार, जो राज मिस्त्री का काम करते हैं, की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी ने मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया और अपने तीनों बच्चों को भी खिला दिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में चारों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल बक्सर रेफर किया गया।

झारखंड पर्यटन व ऊर्जा निगम से 109 करोड़ की अवैध निकासी, कोलकाता से दो गिरफ्तार
गंभीर स्थिति में पीड़ित पीएमसीएच रेफर
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सविता देवी, उनकी पांच वर्षीय बेटी ज्योति और तीन वर्षीय बेटा आकाश की मौत हो गई। वहीं, 12 महीने का बेटा विकास गंभीर स्थिति में भर्ती था, जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

See also  घूसखोर सहायक सचिव को निगरानी ने किया गिरफ्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मांग रहा था रिश्वत

घाटशिला में वोट डालते EVM की तस्वीरें खींची, गोपनीयता भंग करने को लेकर दो के खिलाफ FIR दर्ज
दो पत्नियों की पहले हो चुकी है मौत
पति सुनील कुमार ने बताया कि सविता कुछ दिनों से मोबाइल फोन की मांग कर रही थी। मंगलवार को जब उन्होंने फोन नहीं दिया, तो उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि उनकी तीन शादियां हो चुकी हैं, जिनमें से दो पत्नियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सविता उनकी तीसरी पत्नी थी, जबकि पहली पत्नी से हुई बेटी ज्योति की भी आज इसी घटना में मौत हो गई।सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि सभी ने कीटनाशक का सेवन किया था। उन्होंने कहा कि 12 माह के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री अशोक चौधरी, JDU के अंदर पसरा सन्नाटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now