घाटशिला में वोट डालते EVM की तस्वीरें खींची, गोपनीयता भंग करने को लेकर दो के खिलाफ FIR दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2025

घाटशिला में वोट डालते EVM की तस्वीरें खींची, गोपनीयता भंग करने को लेकर दो के खिलाफ FIR दर्ज

डेस्कः पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को मतदान हुआ। उपचुनाव के दौरान गोपनीयता भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर EVM मशीन में वोट डालते समय फोटो खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात, राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण
जैसे ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) हरकत में आई। इस मामले की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति एक पार्टी से जुड़े हुए हैं। प्रशासनिक निर्देश पर घाटशिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गयी है।

Delhi Blast: पति से तलाक फिर बनी प्रोफेसर… डॉक्टर शाहीन पर जैश-ए-मोहम्मद में आतंकी महिलाओं की भर्ती का था जिम्मा
जांच में सामने आया कि आरोपितों में दो लोग शामिल हैं जो एक पार्टी के समर्थक बताए जा रहे हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अकाउंट पर मतदान करते हुए ईवीएम के साथ तस्वीरें साझा की थीं। इन पोस्टों के माध्यम से दोनों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की गयी थी।

See also  होमगार्ड बहाली परीक्षा के रिजल्ट को लेकर रांची में प्रदर्शन, देवेंद्र नाथ महतो के अगुवाई में समाहरणालय के बाहर धरने पर अभ्यर्थी

Delhi Blast: ‘बचाओ की गुहार, रूह कांप गई’, हादसे में मंदिर जा रहे दो दोस्तों में से एक की चली गई आंखे
मतदान कक्ष के अंदर फोटोग्राफी पर सख्त प्रतिबंध
चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान कक्ष के अंदर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, ताकि मतदान की गोपनीयता सुरक्षित रहे। इस नियम का उल्लंघन चुनाव आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन माना जाता है और इसके लिए दंडनीय कार्रवाई का प्रावधान है।

दिल्ली लाल किला हमले के मॉड्यूल का मुख्य सरगना था मौलवी इरफान, मास्टरमाइंड की पत्नी गिरफ्तार
प्रशासन का सख्त संदेश: भविष्य में कड़ी कार्रवाई होगी
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने इस घटना को चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता पर आघात बताया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में अगर किसी ने मतदान केंद्र की गोपनीयता भंग करने की कोशिश की, तो कड़ी सजा दी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now